डभौरा। कुशमेन्द्र सिंह। भाजपा सरकार के द्वारा निरस्त किये पट्टो को बहाल कर पट्टा देने को लेकर दिनांक 5 सितंबर 2023 से छिंदवाड़ा से वन अधिकार यात्रा का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के एस.पी.एस तिवारी सेवानिवृत्ति मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजकतत्व में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया था जो विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए आज रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा के वार्ड क्रमांक 11 में आदिवासियों की विशाल जनसभा के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.पी.एस तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ बृजेंद्र पांडे के द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन डभौरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह पिंटू के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में श्री तिवारी ने भारी संख्या में उपस्थित जनजाति समुदाय के लोगो से कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में बनने वाली कांग्रेस सरकार वन अधिकार जो भाजपा सरकार द्वारा पट्टो को निरस्त कर दिया था बहाल किया जाएगा व पट्टा अनुसूचित जन जाति एवं जन जातीय के लोगो को पट्टा दिया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश के सबसे प्रभावशाली 100 पत्रकारों में शुमार हुए बागपत के विपुल जैन त्योंथर में जन आक्रोश यात्रा का भारी भीड़ के साथ जनता ने जोरदार किया स्वागत।