जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम में दिखी लोगो की अपार भीड़।

त्योंथर। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले के सभी विधान सभाओं में मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों, भ्रस्टाचार, महगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में रीवा जिले के प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया एवं सह प्रभारी संजय कपूर के नेतृत्व में आज जन आक्रोश यात्रा का त्योंथर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया *जिनका यात्रा समन्यवक व पूर्व त्योंथर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा हजारो जनसमूह के साथ जोरदार स्वागत किये*।
जहा पर जनसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ साथ त्योंथर में कोई विकास नहीं हुआ है लोग स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क,बिजली पानी और आवारा पशुओं से परेशान है आये दिन आदिवासी महिलाओं के साथ जिस तरह से घटनाएं हो रही जो इतिहास में पहले कभी नही हुई है कानून व्यवस्था बेपटरी हो गयी है गौमाता के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार के राज्य में गाये सड़को पर मर रही है कमलनाथ सरकार ने गौशालाएं बनाने का कार्य किये थे लेकिन भाजपा सरकार में गौशाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है जो अब सरकार है 50% कमीशन वाली सरकार है इस बार पुनः परिवर्तन की लहर है यदि ऐसी भ्रष्ट भाजपा सरकार के शिकंजे से बचना है तो भाजपा विधायक और शिवराज सिंह को बदल देना है।
     इस दौरान यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी प्रतापभानु शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा,पूर्व विधायक सुखेन्द सिंह बन्ना, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी,नगर निगम पालिक महापौर अजय मिश्रा बाबा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता मांझी अशोक मिश्रा सहित हजारो जनमानस मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading