शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित हुए बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन

विपुल जैन ने उनका सहयोग करने वाले अखबारों और पत्रकार मित्रों को दिया अपनी इस उपलब्धि का श्रेय

बागपत, उत्तर प्रदेश।
नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाजसेवी विपुल जैन ने एक बार फिर से बागपत को गौरवान्वित किया है। विपुल जैन को गाजियाबाद के अमायरा होटल में आयोजित एक शानदार व भव्य समारोह मे देश के सबसे प्रभावशाली 100 पत्रकारों में शामिल करते हुए उनको शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आयी अनेकों जानी-मानी हस्तियों व फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया अवार्ड के सीईओ डॉ विजय विराज ने बताया कि विपुल जैन लगभग 22 वर्षो से पत्रकारिता कर रहे है। 22 वर्षो में वह देश के कई बड़े राष्ट्रीय अखबारों में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है और 22 वर्षो के दौरान उनकों राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन अपने सामाजिक कार्यो व साम्प्रदायिक सौहार्द के कार्यो से समाज में एक अलग पहचान बनाये हुए है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार है और देशभर के अनेकों अखबारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते है। कहा कि शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया टीम देशभर से फीड़बैक प्राप्त करके विभिन्न श्रेणियों में देश के प्रभावशाली लोगों का चयन कर उनको पुरस्कृत व सम्मानित करती है। इसी क्रम में शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया टीम के सर्वे में विपुल जैन बागपत का चयन देश के सबसे प्रभावशाली 100 पत्रकारों में किया गया है। विपुल जैन ने उनको देश के 100 प्रभावशाली पत्रकारों में चुने जाने व शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किये जाने के लिए शाइनिंग स्टार ऑफ इंड़िया टीम का आभार व्यक्त किया और अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, सहयोगियों व उन सभी अखबारों व पत्रकार मित्रों को दिया जिनके माध्यम से वह अपनी बात लोगों तक पहुॅंचा पाते है। इस अवसर पर डा सौरभ पांडे, आर्या रॉय, लैविस्टाइल ग्रुप की संस्थापक लवी राज, डा अहसान अहमद, डा अमिताभ पाण्डेय, राष्ट्रीय कवयित्री शिखा दीप्ति, सार्थक चौधरी, दिशा कर्माकर, मॉडल हिमानी खरे, सुनील कवि राज, गीता कश्यप, जुनैद हसन सहित देशभर से आयी अनेकों जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading