रॉयल पैलेश जवा में आज शाम 4:30 बजे जन सभा को संबोधित करेंगे अजय सिंह राहुल भैया। रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लगभग 18 वर्ष से पूरी तरह से विफल रही जहा पर लोगो को मिला तो सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रस्टाचार। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में अत्याचार, बालात्कार एवं 50% कमीशन की सरकार जैसी उपलब्धि रही है अब शिवराज सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह प्रदेश से ऊब चुकी है और जनता जनार्दन परिवर्तन का मन बना चुकी है इसी परिपेक्ष में पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ आज 19 सितंबर 2023 से जन आक्रोश यात्रा का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। सिरमौर विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया दोपहर 2 बजे से सिरमौर से प्रारंभ करेंगे जो पटेहरा,अतरैला,डभौरा,पनवार, रामबाग खम्हरिया होते हुए डगडैया चौराहे से वाहन रैली के काफिले के साथ जवा रॉयल पैलेस में 4:30 बजे पहुचकर सभा स्थल पर राहुल भैया जनसभा को सम्बोधित करेंगे।जिसके लिए कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना ने सभी पार्टी पदाधिकारी , नेतागण, युवा कांग्रेस, NSUI सोशल मीडिया के साथ क्षेत्रीय जनों से कार्यक्रम मे पहुचने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा में गरजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान,10 गारंटी देते हुए भाजपा को उखाड़ फेकने की कही बातें। कांग्रेस छोड़कर गए भाजपा में नेताओं की कांग्रेस में वापसी का दौर शुरू गया।