इंडिया का नाम बदलने वाले को ही बदल दे जनता-भगवंतमान मुख्यमंत्री पंजाब। रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रीवा के SAF ग्राउंड पहुंचे हैं जहा पर उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी पर हल्ला बोला है उन्होंने कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दें। उन्होंने दस गारंटी देते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर… पहली गारंटी तीर्थ यात्रा-बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे AC ट्रेन से भेजेंगे, AC होटल में रुकने की व्यवस्था आना-जाना खाना-पीना सभी फ्री रहेगा बुजुर्ग जहां कहेंगे वहां भेजेंगे। दूसरी गारंटी शहीद सम्मान निधि-सैनिक या पुलिस का कर्मचारी शहीद होता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी जो हमारे द्वारा दी जा रही है तीसरी गारंटी-संविदा कर्मचारियों के लिए सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे ठेका प्रथा बंद की जाएगी।चौथी गारंटी पेसा कानून-आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू किया जाएगा ग्राम पंचायतों को सारे अधिकार दिए जाएंगे। पांचवीं गारंटी किसान-किसानों को फसल बर्बाद होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा फसल के पूरे दाम दिलवाएंगे जो पूरे भारत मे सिर्फ दिल्ली और पंजाब में दिया जा रहा है। छठी गारंटी-बिजली 1 साल के अंदर 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे गांव तक में 24 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी 31 अक्टूबर तक के सारे बिजली बिल 0 कर दिए जाएंगे। सातवीं गारंटी शिक्षा-5 साल में सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे संविदा शिक्षकों को पक्का किया जाएगा प्राइवेट स्कूलों को गलत तरीके से फीस नहीं बढ़ाने देंगे। आठवीं गारंटी स्वास्थ्य-कोने-कोने में ‘मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे इनमें डॉक्टर इलाज टेस्ट मुफ्त रहेंगे इलाज में होने वाले सभी तरह के खर्च सरकार देगी और 30 लाख की दवा की भरपाई आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी नौवीं गारंटी-भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचारियों को पकड़कर जेल में डालेंगे दलालों के चक्कर काटने रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ेगी,एक फोन पर कर्मचारी घर आकर काम करेंगा कोई रिश्वत नही देना पड़ेगा। दसवीं गारंटी रोजगार-बिना सिफारिश बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलेगी जब तक रोजगार का इंतजाम नहीं होता तब तक हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा।केजरीवाल ने कहा कि हमे और आम जनता को वन नेशन वन इलेक्शन नही चाहिए बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन चाहिए।वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा मध्यप्रदेश के 19 साल और मेरे डेढ़ साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार से 10 गुना कार्य किया गया है जिसका कंपरीजन किया जा सकता है आज केंद्र में बैठी सरकार जिले से लेकर इंडिया तक का नाम बदलने की बाते कर रहे है इससे अच्छा है कि हजारों नाम बदलने की जगह एक को बदल दो सारे झंझट खत्म। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शाइनिंग स्टार इंड़िया अवार्ड सीजन 6 का हुआ भव्य आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना ने सिरमौर विधानसभा के कई गांवो का दौराकर महंगाई,भ्रष्टाचार बेरोजगारी एवं 50% कमीशन की सरकार को हटाने जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने की लोगो से की अपील।