कांग्रेस नेता गिरीश सिंह ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील।सिरमौर,अतरैला,पनवार डभौरा के बाद जवा के रॉयल पैलेश प्रांगण में होगी 4:30बजे जनसभा जवा/ कुशमेन्द्र सिंह। आगामी 19 सितंबर को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सिरमौर,अतरैला, पनवार,डभौरा के बाद जवा के रॉयल पैलेश में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अजय सिंह राहुल भैया सभा को संबोधित करेंगे। जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह ने सिरमौर विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीण जनों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील करते हुए कहा कि अब उठ खड़े होने का समय आ गया है भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, महगाई के तानासाही रवैये से जनता परेशान है जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देने वाली है उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में होने वाली जन आक्रोश यात्रा भाजपा सरकार को हटाने व कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है अतः आप सब आगामी 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने में अपना योगदान दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नईगढ़ी तहसील के आरआई कमलभान सिंह बने तानाशाह,क्षेत्र की जनता है परेशान। लैविस्टाइल मिस्टर, मिस, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2023 का हुआ शानदार आयोजन