उच्च अधिकारियों के आदेशों को करते है दरकिनार।

सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों पर कभी नही होता निराकरण।

नईगढ़ी/ कुशमेन्द्र सिंह. .. मामला नईगढ़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत का है जहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नईगढ़ी क्षेत्र की जनता और किसान आरआई कमलभान सिंह से इस कदर परेशान है कि उन्हें अन्य क्षेत्र में स्थानांतरण करने की मांग की जा रही है क्योंकि उनके मनमानी से किसान और आमजनता त्रस्त है न कभी क्षेत्र में जाते है न ही कोई कार्य करते है ऐसा लोगो ने आरोप लगाया है बताया ये जाता है कि किसान और आमजनता तहसील कार्यालय नईगढ़ी का चक्कर लगाते है जहा पर कोई कर्मचारी मिलता नही, मिल भी गया तो आज कल करते महीनों बीत जाते है लेकिन किसी का कार्य नही होता है इस संबंध में जब आरआई की शिकायत तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर से की जाती है तब भी इन कर्मचारियो के ऊपर कोई कार्यवाही नही की जाती है जिस कारण आम जनता और किसानो का विश्वास उठता जा रहा हैं कि राजस्व विभाग से कब न्याय मिलेगा।
मामला चाहे सीमांकन का हो, चाहे आपसी बटवारा हो खुद ही आरआई अधिकारी बन गए हैं वो किसी की नही सुनते चाहे क्यों ना तहसीलदार हो या कलेक्टर।
जिसका सबसे बड़ा कारण राजनीतिक संरक्षण और संबंधित अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही न करना है जिस बजह पटवारी आरआई अपने आप को कलेक्टर से कम नही समझते है।
जहा पर पदस्थ आरआई कमलभान सिंह किसी उच्च अधिकारी चाहे तहसीलदार का आदेश हो,चाहे एसडीएम का आदेश हो चाहे कलेक्टर या कमिश्नर का आदेश क्यो न हो ऐसे कई मामले हैं जिनका निराकरण आज दिनांक तक उनके द्वारा नही किया गया। जब कोई किसान फोन लगाता है या मिलता है तो न उनसे मिलने की कोशिश करेंगे न ही कभी फोन उठाते है।
आरोप ये भी है कि हर एक गांव में एक उनका आदमी फिक्स होता है जो कार्य कराना है उसी व्यक्ति से बात करना होगा। यदि उस खास व्यक्ति से वो किसान नही मिलता तो उनका काम नही होता है
तानाशाह आरआई कमलभान सिंह की शिकायत चाहे आप कलेक्टर, कमिश्नर से करते रहो उन्हें कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि उन्हें किसी का डर नही है वो खुद ही निर्णय कर देते हैं।
ताजुब की बात यह है कि शिकायत के बाद भी इन पर कभी कोई कार्यवाही भी नही होती है जो लगातार उच्च अधिकारियों के आदेशों की अबहेलना करते आ रहे है जिससे साबित होता है जो भी कार्य होता है उच्च अधिकारियों के छत्रछाया में पनप रहा है।
बताया ये भी जाता है आरआई कमलभान सिंह वर्तमान सरकार भाजपा पार्टी और उनके सदस्यों से जुड़े हुए हैं जिस बजह से उनकी मनमानी और तानासाही चल रही है यहा तक की सीएम हेल्पलाइन पर जब भी शिकायत की जाती है राजस्व निरीक्षक के बचाव में तहसीलदार द्वारा गलत जानकारी देकर बंद करवा दिया जाता है और कहा जाता है कि एक सप्ताह में आपका निराकरण कर दिया जाएगा या आपका निराकरण हो गया है इस तरह से सीएम हेल्पलाइन भी मजाक बना हुआ है जबकि कभी शिकायतों पर कार्यवाही नही की जाती अपने आप शिकायत को काट दिया जाता है इसके बाद जब भी किसान तहसील नईगढ़ी जाता है और कहता है कि निराकरण नही हुआ शिकायत कटवा दिए है तो कहा जाता है कि शिकायत कितनी भी करो हम ऐसे ही कार्यवाही करेंगे आपके नौकर नही जहां भी शिकायत करना हो करो तुम्हारी कोई नही सुनेगा, हम ऐसे ही बहुत शिकायते देखी हैं और देखते रहेंगे ।
पूरे मामले को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पूरे खेल में आरआई सहित उच्च अधिकारियों की मिलीभगत साबित हो रही है इसी बजह से आरआई पर कोई कार्यवाही नही हो रही है और आरआई की मनमानी बढ़ती जा रही है।
अब देखना यही होगा कि क्या आरआई के मनमानी एवं तानासाही से किसानों और आमजनता को निजात मिलेगी या ऐसे ही किसान और आमजनता पिसते रहेंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading