सांसद अनिल हेगडे, मेधा पाटकर, डॉक्टर सुनीलम और अरुण श्रीवास्तव संबोधित करेंगे इंदौर। मधु दंडवते जन्म शताब्दी समारोह के तहत देश भर में आयोजन हो रहे हैं। उसी कड़ी में 17 सितंबर रविवार को शाम 5:00 बजे अभिनव कला समाज सभागृह में स्मृति सभा का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए मधु दंडवते शताब्दी समारोह समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि देश के ख्यात नाम समाजवादी चिंतक तथा पांच बार सांसद रहे देश के पूर्व रेल मंत्री मधु दंडवतें की स्मृति में आयोजित समारोह में राज्यसभा सदस्य अनिल हेगडे, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, किसान नेता एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम एवं शताब्दी समारोह समिति के संयोजक समाजवादी नेता अरुण श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल और सुभाष खंडेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे । आपने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़वानी, खरगोन, देवास, झाबुआ, उज्जैन, अलीराजपुर आदि से भी समाजवादी कार्यकर्ता इंदौर आ रहे हैं । सर्व श्री सुभाष रानाडे, दिनेश सिंह कुशवाह,बबलू जाधव,लाखन सिंह डाबी,जीवन मंडलेचा, शशिकांत गुप्ते, अकबर अहमद,मुकेश चौधरी, कैलाश यादव, मोहम्मद अली सिद्दीकी, छेदीलाल यादव ,मनोज हार्डिया ,डीएस मिश्रा, सुनील कुशवाहा, सुषमा यादव, आदि ने इंदौर के प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल हो । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुण्यतिथि पर याद किए जाएंगे तराई अंचल के बेउहर भैया। निजी डॉक्टरों का ट्रेड लाइसेंस शुल्क माफ करना महापौर का पक्षपाती निर्णय आम आदमी पार्टी.