दिव्यांग भाइयों बहनों के बीच होगा पुण्यतिथि का कार्यक्रम।

रीवा/ युवा एकता परिषद के तत्वाधान में तराई अंचल के बेउहर भैया की  पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा एकता परिषद के संस्थापक व युवाओं के चहेते स्वर्गीय सचिन द्विवेदी बेउहर भैया (लूक) की पांचवी पुण्यतिथि 18 सितंबर को पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय तोपखाना बिछिया में बेउहर भैया की याद में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आपको बता दें की युवाओं के हमदर्द बेउहर भैया तराई अंचल के लूक भनिगवां ग्राम के निवासी थे उनकी याद में युवाओं द्वारा लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं इसी कड़ी में पांचवी पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री मूकबधिर व नेत्रहीन विद्यालय तोपखाना बिछिया में सुबह 10 बजे वृक्षारोपण किया जाएगा।
इसके बाद 10:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पण तत्पश्चात 11:30 बजे दिव्यांग भाई बहनों को वस्त्र वितरण एवं दोपहर 1:00 बजे भोज वितरण किया जाएगा।  
    युवा एकता परिषद के संभागीय सह संयोजक सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की बेउहर भैया हम सभी युवाओं के मार्गदर्शक थे जिन्होंने युवा एकता परिषद की नींव रखकर एक ऐसा मंच तैयार किया था जिसके माध्यम से आज हम सभी युवा सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। बेउहर भैया के सभी शुभचिंतकों,युवा समाजसेवियों एवं युवा एकता परिषद के साथियों से पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
बेउहर भैया मित्र मंडल के संयोजक शिवा त्रिपाठी ने बेउहर भैया द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा की
‘बेउहर भैया आपकी यादें..
       सबके दिल में रहती ताजा..
देके आवाज किसी को..
              पास कभी तो आजा..
बिन तेरे सूना सूना..
           सबकुछ खोया लगता..
होती थी हसीन शाम वो..
           जब पास तू होया करता’
बेउहर भैया का व्यक्तित्व ऐसा था की वे हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।
        तराई अंचल के बेउहर भैया की पांचवी पुण्यतिथि पर जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला,सांसद जनार्दन मिश्रा,सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह,राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल,महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय,आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष राजीव सिंह परिहार शेरा,सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी,रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा,पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया,बीएसपी नेता बीडी पाण्डेय,आप नेत्री सरिता पाण्डेय,रायल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह संजू,युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित आशीष तिवारी शिब्बू,युवा समाजसेवी परमजीत सिंह डंग,समाजसेवी अविराज,केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र नेता निर्भय द्विवेदी,जय महाकाल सेवा संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र द्विवेदी,युवा कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल समेत कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading