इंदौर। प्रदीप चौधरी।
इंदौर में जिस प्रकार से साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं उसी को देखते हुए इंदौर पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। इसलिए हर कोचिंग संस्था, अन्य संसाधनों के माध्यम से साइबर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस साइबर सेल द्वारा प्रतिन कुछ ना कुछ नया,कुछ नए संस्थानों में जाकर साइबर अवेयरनेस को लेकर जागरूक किया जाता है। साइबर सुरक्षा के बारे में बताया जाता है।

जिस प्रकार सावधानी रख केवीटी और प्लॉक से करते हैं दांतों की सुरक्षा, इसी प्रकार सावधानी और जागरूकता करेगीं, डिजिटल लाइफ में साइबर अपराधों से रक्षा। एडिशनल डीसीपी क्राइम ने डेंटल कॉलेज के डेंटिस्ट को दिए, साइबर क्राइम से बचने के टिप्स।

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। वहीं अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल राऊ इंदौर में पहुंचे। जहांपर सायबर अवेयरनेस के तहत कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल राऊ में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने, अपनी 156 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, सभी डेंटिस्ट से कहा कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार सावधानी रख केवीटी और प्लॉक से करते हैं दांतों का बचाव, उसी प्रकार सावधानी और जागरूकता रख हम अपनी डिजिटल लाइफ में साइबर अपराधों से बचाव कर सकते हैं मोबाइल इंटरनेट आदि का उपयोग करने के समय पूर्ण सावधानी रखें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें।
इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की इन महत्वपूर्ण सावधानियां को जाना।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading