सूरजपुर। जिले के बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा के उप सरपंच एंव ग्रामीणों ने सचिव देवनाथ पर शासकीय पैसे का दुरूपयोग करने एंव मजदूरों का मजदूरी का भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप।जाने क्या हैँ पूरा मामला- बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा के उप सरपंच एंव ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया हैँ की ग्राम पंचायत सेमरा के सचिव का प्रभार विशालपुर पंचायत के सचिव देवनाथ सिंह को दिया गया था लेकिन अब सचिव देवनाथ का ट्रांसफर ग्राम पंचायत महुली हो गया हैँ जिससे सेमरा पंचायत के ग्रामीणों का संपक सचिव से नहीं हो पा रहा हैँ। एंव सचिव ने शासकीय पैसे का दुरूपयोग कर अपने निजी हित मे उपयोग कर किया जा रहा हैँ। साथ ही मजदूरों के मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा हैँ।उप सरपंच एंव ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग किया हैँ की ग्राम पंचायत विशालपुर के सचिव को प्रभार दिलवाये या नये सचिव की नियुक्ति करवाये जिससे ग्राम वासियो को सुविधा के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिल पायेगा।उप सरपंच एंव ग्रामीणों का कहना हैँ की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैँ तो वह 20 सितंबर से तहसील बिहारपुर मे आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उपचुनाव : विकल्प के उभरने के संकेत इंदौर में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा प्रति दिन।