रीवा/ कुशमेन्द्र सिंह। शहर के आए दिन हो रही बिजली कटौती एवं भारी भरकम बिल के विरोध में युवाओं द्वारा अमहिया स्थित बिजली विभाग रीवा में युवा नेता अतुल पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं के साथ पहुचकर कई घंटों तक धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर युवा नेता अविराज ने कहा की शहर में आए दिन अघोषित बिजली की कटौती हो रही है लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं इसके साथ मनमानी तरीक़े से भारी भरकम बिल भेजा जा रहा है जिस कारण गरीब जनता बिल को सुधरवाने के लिए प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगाते है लेकिन बिल में सुधार नहीं किया जाता है जिस कारण उपभोक्ता डिप्रेशन में आ जाता है वही युवा नेता अतुल पांडे एवं पूर्व पार्षद सोहन सिंह ने कहा अघोषित कटौती व मनमानी बिल की समस्या शहर से लेकर गांव तक बनी हुई है लेकिन इस सरकार में कोई देखने सुनने वाला नही हैइस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू कनौजिया,अनंत मिश्रा,मोहित यादव,शिवम सिंह,पवन उपाध्याय,नीरज नैनवानी,सुभाष गुप्ता,आशीष द्विवेदी,शुभम सिंह सहित कई युवा उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रिमझिम बारिश के बीच गोविंदगढ़ विद्युत मंडल घेराव में उमड़ा जन सैला उपचुनाव : विकल्प के उभरने के संकेत