जनता ने परिवर्तन का बना लिया मन : संजीव द्विवेदी गोविन्दगढ़। कुशमेन्द्र सिंह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोविंदगढ़ के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कुंवर सिंह के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती,बढ़े हुए बिजली के बिल,निराश्रित पशु एवं क्षेत्रीय शासकीय कार्यालयों में व्यापक भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मांगो को लेकर गोविंदगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव एवं कांग्रेस नेता संजीव द्विवेदी के नेतृत्व में तहसीलदार और बिजली विभाग के डी ई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान आम जनता ने जे ई हटाओ के नारे भी लगाए। जहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि जनता का दमन कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के पुरखों ने कोई योगदान नहीं दिया उन्होंने कहा देश की संपति बेची जा रही है लेकिन अपने आप को चौकीदार कहने वाले लोग कहा है ? कमलनाथ ने किसान कर्ज माफी की लेकिन शिवराज सरकार ने मंदसौर में किसानों के छाती में पुलिस की गोलियों से छलनी करवा दिया था उन्होंने कहा कि वातानुकूलित 900 कार्यालयों का पैसा कहां से आया ? शिवराज सिंह ने कमलनाथ के द्वारा दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त कर पांच प्रतिशत कर दिया ।पंचायतों में आरक्षण खत्म कर दिया।उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने गौशालाओं का निर्माण कराया भाजपा सरकार में गौ माता सड़को में मर रही हैं भाजपा सरकार ने कागज कलम में पहरा लगा दिया है। वही कांग्रेस नेता संजीव द्विवेदी ने कहा कि जनता के बीच लगातार बने रहने के बीच जो समस्याएं देखी कि किस तरह से सरकार के तानासाही से आम जनता परेशान है चारो ओर भ्रष्टाचार मचा हुआ है महगाई आसमान छू रही है युवा डिग्री लेकर बेरोजगार बैठा हुआ है किसान आवारा पशुओ से परेशान है बिजली बिल और बिजली के अघोषित कटौती से आम जनता परेशान है उनके निदान के लिए यह धरना प्रदर्शन अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा सत्ता सुख प्राप्त होने के बाद भाजपा के नेता कुंभकर्णी नींद सो रहे है। यह शंखनाद जनता ने सत्ता परिवर्तन के लिए किया हैं उन्होंने कहा कि सत्ता और शासक संवेदनहीन हो चुके है गोविंदगढ़ में नाम मात्र का उप-तहसील कार्यालय खोला गया लेकिन कोई अधिकारी बैठने को तैयार नही है छोटे छोटे कार्यों के लिये जनता को दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास तो कही हुआ नही परन्तु विकास पर्व ने नाम पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर जनता के पैसों को बर्वाद किया जा रहा है जिसे जनता इस बार माफ नही करेगी। कांग्रेस नेता संजीव द्विवेदी ने कहा कि निकम्मी सरकार में बिजली विभाग भी पूरी तरह निक्कमा हो गया है जनता को सरेआम लूटा जा रहा है जो भी भाजपा के विधायक है वो केवल सरपंच द्वारा बनाई गई नाली व सड़क के भूमिपूजन के कार्य में व्यस्त है उनका विधायक के तौर कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नही है। उन्होंने कहा कि जनता की मांगो का समाधान यदि 1 माह के अंदर नहीं हुआ तो आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी अभि के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान गुढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय,रायपुर कर्चुलियान के ब्लॉक अध्यक्ष पदमदीप शुक्ला, डॉ संजय गौतम,युवा कांग्रेस गुढ़ के अध्यक्ष प्रमोद पटेल, पार्षद माधव प्रसाद साकेत, विजय कुमार गुप्ता, द्वारिका साकेत,संतोष प्यासी, जनपद सदस्य राजीव रावत,सुरेश पटेल,सरपंच देवेन्द्र कल्पना सिंह,कृष्ण कुमार पटेल,महेश पीड़िहा,शैलेन्द्र पटेल,अनिल शुक्ला,अजीत तिवारी, शिवेंद्र पटेल,सैफ्फूदीन,सीताराम अग्निहोत्री,पूर्व मंडी सदस्य काशी प्रसाद यादव,रमेश मिश्रा ,शिवप्रसाद आदिवासी,रमेश पटेल,रामबहोर यादव, दादु मन सिंह,सुखलाम पटेल,सन्त उर्मलिया, राजेन्द्र पयासी,गिरजा कुशवाहा ,जितेंन्द्र मिश्रा,नरेंद्र सिंह,पप्पू सिंह,अजीत पांडे,पवन रावत,राजकुमार अवस्थी,मुनेश गॉड,दद्दू कुशवाहा,फूल कुमारी रावत, देवकली आदिवासी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिरमौर नगर परिषद के खिलाफ दूसरे के नाम पर फर्जी की गई सीएम हेल्पलाइन की शिकायत। बिजली की समस्या को लेकर युवा नेता अतुल पांडे के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र रीवा में धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण यंत्री को सौपा गया ज्ञापन।