अतरैला/ विन्ध्य क्षेत्र के ख्यात गांधीवादी नेता जवा जनपद पंचायत के प्रथम जनपद अध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वगीय पंडित धनेंद्र पांडेय जी की १५वीं पुण्यतिथि “सेवा दिवस “के अवसर पर मानव साधन विकास एवं सृजन संस्थान द्वारा सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन गृह ग्राम भिटौहां में कराया गया। जहा पर 358 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इसके साथ मोतियाबिंद पीड़ित 27 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण हेतु जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया। उस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय पांडेय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। जहा पर स्वर्गीय पांडेय जी सुपुत्र व भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का असीम स्नेह और उनका सहयोग ही हमारी ताकत है इसी ताकत पर हम सब समाज सेवा का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही पूज्य बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश – मध्य प्रदेश के प्रभारी भीष्म शुक्ला,सेवानिवृत सैन्य अधिकारी भोलानाथ तिवारी, माकपा नेता कांति कुमार दुबे,बनवासी विकास परिषद के किशोरी लाल मिश्रा,पंडित सुरेंद्र तिवारी,सेवानिवृत शिक्षक रामसूरत मिश्रा, आचार्य पूर्णानंद शास्त्री, पूर्व सरपंच बृजेश पांडे,अरूणेश पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय,डॉक्टर कामता प्रसाद गौतम समाजसेवी बालेंद्र दुबे, गिरिजेश पांडे, उमाकांत द्विवेदी,अवध नरेश तिवारी, बृजेश तिवारी, विष्णु दत्त तिवारी, लाला गौतम, सिद्धार्थ पांडेय, अनिल गुप्ता, सोनू सिंह तोमर, विद्या पाल सेन,मोतीलाल पाल, शिवम दहिया,गिरीश चंद्र उपाध्याय, रामजी तिवारी, रावेन्द्र सिंह तोमर, केशव श्रीवास्तव, घनश्याम गौतम,रामसुंदर विश्वकर्मा,देवी दयाल पांडे, प्राणपति मिश्रा, रामगणेश सोनी, बैजनाथ विश्वकर्मा, नंद कुमार कुशवाहा, त्रिपुरारी सिंह पटेल आदि लोगों ने नेत्र शिविर के आयोजन में सहभागिता की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली निरक्षक अनिल बाजपेई थाना प्रभारी बिंधनगर जनसुनवाई में थाना प्रभारियों को आवेदको की शिकायत को निराकरण किया । सिरमौर नगर परिषद के खिलाफ दूसरे के नाम पर फर्जी की गई सीएम हेल्पलाइन की शिकायत।
You must be logged in to post a comment.