सिरमौर की मजबूरी है जगदीश भाई जरूरी है बाहरी भगाओ समाजवादी बचाओ का लगा नारा। डभौरा/ मध्यप्रदेश में चुनाव की सरगर्मी आते ही सभी दलों के प्रत्यासी टिकट की भाग दौड़ कर रहे है जहा पर देखा क़ी कई नए चेहरे पार्टी में शामिल होकर टिकट की जोर आजमाइश कर रहे है तो कई नेता दल बदल कर टिकट की जुगाड़ में लगे हुए हैइसी तरह का मामला रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा 68 से सामने आया है जहा पर समाजवादी पार्टी में पहले से जगदीश सिंह यादव अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे कि अचानक पूर्व मऊगंज विधायक लक्ष्मण तिवारी ने सपा का दामन थाम लिए और अपनी दावेदारी कर रहे है जिसे लेकर क्षेत्रीय नेता जगदीश सिंह यादव ने आज पूरे सिरमौर विधानसभा के कार्यकर्ता, सेक्टर प्रभारी, पोलिंग प्रभारी, महिला बिंग के कार्यकर्ताओं ने डभौरा कार्यालय में बैठककर जगदीश भाई के नाम सिरमौर विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में समाजवादी पार्टी के सिरमौर विधानसभा के नेता भागीरथी आदिवासी ने प्रस्ताव रखा की समाजवादी पार्टी के सभी पोलिंग प्रभारी अपने-अपने पोलिंग से प्रस्ताव जगदीश भाई के लिए सौपे। बैठक में मुख्य मुद्दा यह था की लक्ष्मण तिवारी पूर्व विधायक मऊगंज ने अपना दावा सिरमौर विधानसभा से प्रत्यासी बनने का लोगों से कहना शुरू किया है जिसे लेकर पार्टी में असंतोष दिखाई देने लगा है जिस कारण से पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह बैठक बुलाई गई थी,और यह जानने के लिए की अगला प्रस्ताव जिला कार्यालय से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा जिसमें सिरमौर विधानसभा 68 से जगदीश सिंह यादव को सिरमौर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाए और पूर्व मऊगंज विधायक लक्ष्मण तिवारी को मऊगंज से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जो यह प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जाता है कि जगदीश सिंह यादव कई वर्ष से समाजवादी की नीव को मजबूत किए हैं जगदीश भाई को यदि अगर सिरमौर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाता है तो उनके लिए एक नया समीकरण ओबीसी का चेहरा होगा,अभी तक सभी पार्टियां सामान्य लोगों को मैदान में उतार रही है जैसे बसपा से बीडी पांडे,भाजपा से वर्तमान विधायक दिव्यराज सिंह, आम आदमी पार्टी से सरिता पांडे, आरपीआई से ब्राह्मण कैंडिडेट, सीपीआई से ब्राह्मण कैंडिडेट, कांग्रेस से भी ब्राह्मण प्रत्यासी ही माना जा रहा है यह सब समीकरण को देखते हुए यदि समाजवादी पार्टी सिरमौर से जगदीश सिंह यादव को मैदान में उतारती है तो सबसे मजबूत प्रत्यासी साबित हो सकते है। आपको बताते चले कि जगदीश सिंह के लगातार क्षेत्रीय मुद्दों एवं गरीब असहायों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है उनके द्वारा संविधान बचाओ जाति जनगणना कराओ,जाति तोड़ो समाज जोड़ो यह अभियान निरंतर जारी। वो आदिवासियों,दलितों, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओ एवं सभी वर्गों के लोगो अंबेडकरवादी विचारधारा होने के कारण लोकप्रिय माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिसका कोई नहीं सुनता है उसका हमेशा समस्या हर परिस्थिति में जगदीश सिंह यादव सुनते है जो गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए तराई आंचल में इकलौता नेता माने जाते हैं जिसे समाजवादी पार्टी अगर भूल करती है तो पछताना पड़ सकता है लेकिन आज जिस तरह से पोलिंग स्तर के लोगों ने अपनी उपस्थित जगदीश सिंह यादव के पक्ष में दिखाया है जहा पर उन्होंने कहा है सिंबल तक हमारी लड़ाई आखिरी होगी फिर जो पार्टी फैसला लेगी वह भी मान्य होगा।जहा सैकड़ो की संख्या में उपस्थति लोगो ने नारा दिया कि सिरमौर की मजबूरी है जगदीश भाई जरूरी है बाहरी भगाओ समाजवादी बचाओ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन: प्रवेशित छात्रों से ली जा रही अतिरिक्त फीस को लेकर जताया विरोध, महाविद्यालय प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना के द्वारा अंसरा गांव में किया गया चौपाल का कार्यकम