बैकफुट पर जाकर प्रबंधन ने शुल्क वापसी का लिया निर्णयशहडोल। विनय शुक्ला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बुढार, धनपुरी ने शासकीय नेहरू डिग्री महाविद्यालय बुढ़ार में विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने नवीन प्रवेशित छात्रों से आफलाइन तरीके से ली जा रही अतिरिक्त शुल्क को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त फीस नहीं लेने एवं जिन छात्रों से लिया गया है उसे वापस करने की मांग रखी। जिसके बाद प्रबंधन ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि, उक्त महाविद्यालय में नवीन प्रवेशित छात्रों से अतिरिक्त फीस लिया जा रहा था। जबकि, अन्य महाविद्यालयों में ऐसा नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करीब एक माह से ऑफलाइन फॉर्म का विरोध कर रही थी। परंतु महाविद्यालय प्रशासन उसे अनसुना करते हुए अपनी मनमानी कर रहा था। फार्म लेने वाले छात्रों को बिना पैसे लिए फार्म नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते ज्ञापन और आंदोलन का रूख इख्तियार करना पड़ा।बहरहाल, महाविद्यालय प्रबंधन को परिषद की मांग पर झुकना पड़ा और त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑफलाइन फॉर्म बंद किया गया। प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया गया है कि, आज दिनांक से सभी प्रवेशित छात्राओं से ली गई अतिरिक्त शुल्क वापसी किया जाएगा और सभी छात्र अपना पैसा वापस ले सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन की इस त्वरित कार्रवाई का विद्यार्थी परिषद एवं अध्ययनरत छात्रों ने स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस बयान में गांजा तस्कर का बड़ा खुलासा: सायबर सेल प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, एसपी ने लाईन अटैच कर बिठाई जांच समाजवादी पार्टी का सिरमौर विधानसभा में कौन होगा प्रत्यासी को लेकर डभौरा में की गई बैठक।