कई गांवों का दौराकर लोगो के दुख सुख में हुए शामिल।सिरमौर/कुशमेन्द्र सिंह। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र की समस्यायों को देखते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना के द्वारा लगातार सिरमौर विधानसभा में दौरा किया जा रहा है और लोगो से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्यायों से अवगत हो रहे है जहा पर आज उन्होंने अंसरा गांव पहुचकर चौपाल लगाकर लोगो की बाते सुनी और उन्हें निराकरण करने की कोशिश भी की गई। चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मेरा गांव कई बर्षो से अनेक सुविधायों के लिए मोहताज है आज तक इस गांव में न ही सड़क है न ही पानी की समुचित व्यवस्था है हैंडपम्प खराब पड़े है बिजली के अप डाउन एवं अघोषित कटौती से किसानों की फसल सूख रही है बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे है लेकिन स्थानीय विधायक दिव्यराज सिंह के द्वारा समस्यायों पर ध्यान नही दिया जा रहा है।जहा पर श्री पटना ने ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी को वोट देकर उन्हें विधायक बनाये। सरकार बनने पर सभी समस्यायों को हल किया जाएगा। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार और जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर सिर्फ झूठी घोषणाएं कर रहे लेकिन हकीकत में पूरे क्षेत्र में कुछ भी विकास नहीं हुआ है ऐसी भष्ट सरकार को इस बार जड़ से उखाड़ फेके।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने पर समस्यायों को दरबाजे दरवाजे जाकर हल किया जाएगा।इसके बाद श्री पटना ने खारा गांव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन यादव के लड़के के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके घर पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। तत्पश्चात रामबाग में कई लोगो से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्यायों पर चर्चा की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समाजवादी पार्टी का सिरमौर विधानसभा में कौन होगा प्रत्यासी को लेकर डभौरा में की गई बैठक। राज पैलेश जवा में संपन्न हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का कार्यक्रम।