1 क्विंटल गांजा और 1 लाख नगद सहित गिरफ्तार हुआ था आरोपी

शहडोल। विनय शुक्ला। बीते कुछ दिन पहले जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से एक बड़े गांजा तस्कर को स्पेशल गठित टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। बता दें कि, इस टीम को एसपी कुमार प्रतीक ने गठित की थी, जिसने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुढ़ार निवासी रोहित शर्मा से करीब 1 क्विंटल गांजा और 1 लाख रुपए नगद राशि बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में पकड़े गए आरोपी के बयान ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

दरअसल, इस आरोपी से स्पेशल टीम को मिले बयान ने पुलिस विभाग के सायबर सेल शाखा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एम) अमित दीक्षित को ही कटघरे में ला खड़ा कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार, आरोपी ने पुलिस अधिकारी की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और उपनिरीक्षक अमित की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे तत्काल लाईन हाजिर कर दिया है।

बताया गया है कि, काफी समय से सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अमित के तार काफी समय से गांजा तस्कर रोहित के साथ जुड़े हुए थे। स्पेशल टीम ने एसपी के निर्देश पर की गयी कार्रवाई बाद जब आरोपी गांजा तस्कर से बयान लिए तो उसने अपने बयान में भी बड़े खुलासे किए हैं। वहीं इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि, गांजा तस्कर रोहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सायबर सेल प्रभारी अमित दीक्षित को गांजा तस्करी में उसकी मदद करने के बदले में एक मोटी रकम अदा करता था। बहरहाल, सायबर सेल में पदस्थ उपनिरीक्षक अमित दीक्षित को लाईन हाजिर कर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर उपनिरीक्षक अमित दीक्षित को लाईन अटैच किया गया है। मामले में जांच बिठाई गई है। आगे प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अंजूलता पटले
एडिशनल एसपी, शहडोल।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading