इंदौर। श्री गणेश भक्त समिति के संस्थापक राजेश बिडकर, राहुल शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन इंदौर की जनता की सुख समृद्धि, ऐश्वर्य के लिए एक विशाल राखी का निर्माण किया गया है। जो की 30 अगस्त 2023 को मुहूर्त के अनुसार रात्रि 9:10 पर राखी खजराना गणेश जी को समर्पित की जाएगी।

राखी का निर्माण कितने कलाकारों और किन चीज से की गई. राखी निर्माण में 4 से 5 दिन का समय लगा , जिसमें 15 कलाकार राखी का निर्माण किया । राखी का साइज 12×12 = 144 स्क्वायर फीट बनी हुई है, जिसमें लगने वाली सामग्री – गोल आकृति वाली प्लाई ३. थर्माकोल ४. गणेश जी की पूजन सामग्री ५. 101 मीटर लंबा मोटा रेशा वैदिक पद्धति एवं मंत्र उपचार के साथ मुहूर्त के अनुसार राखी को गणेश जी को समर्पित करेंगे।

पूर्व में भी श्री गणेश भक्त समिति द्वार राखी 1111 = 121 स्कायर फीट का रिकॉर्ड बनाया था । इस रिकॉर्ड को इस बार 12 x 12-144 बनाकर स्वयं ही तोड़ दिया । राखी की डोर में इंदौर के जनता एवं गणेश भक्त आकर अपनी राखी बांध सकते है। वर्ल्ड बुक का रिकॉर्ड में सहभागी बनने के आमंत्रित किया । जिसका कंफर्मेशन समिति के पास आ गया है, जिसके लिए निमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित किया गया। विशाल राखी रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। इसमें वह अपनी राखी लाकर बांध सकते हैं, राखी बांधने वाले भक्तों को सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रदान किया जाएंगे।

इस अवसर पर परम पूज्य दादू महाराज, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सत्यनारायण पटेल, रमेश मेंदोला , अरविंद बागड़ी, मुन्ना ठेकेदार, श्याम गुप्ता, डॉ दिव्या गुप्ता, कथावाचक अभय मनके, समाजसेवी राजनैतिक क्षेत्र शहर के एनजीओ शामिल होगें। इस आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें विजय सोनोने, सचिन ठाकुर, संजय कुशवाह, संजय कौशल, जितु कुशवाह, सचिन नरवरिया, जनधन कोल्हे, सतीश यादव, शयाम दशोरे, निलेश सुर्यवंशी आदि को लिया गया है। पूर्व में भी 7X7, 8X8, 9X9, 10X10, 11×11 स्केयर फीट राखी का निर्माण संस्था ने खजराना गणेश मंदिर में किया था।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading