पूर्व में डभौरा एसडीओपी को जवा पत्रकार संघ अध्यक्ष के द्वारा दिया जा चुका है आवेदन।


रीवा/ कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले के जवा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह के तानासाही एवं दबंगई के आगे क्षेत्र की जनता परेशान है जहा पर लगातार आये दिन अनेक तरह की घटनाएं घटित हो रही लेकिन उन पर जवा थाना प्रभारी के द्वारा लगाम नही लगाया जा रहा है जिसकी खबरे भी प्रकाशित होती रही है लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा है जिस कारण जवा थाना प्रभारी के हौशले बुलंद है।
इसी तरह का एक मामला 13 अगस्त 2023 को जवा थाने में पत्रकार विजय कुमार तिवारी के साथ घटित हुई जहा पर थाना प्रभारी गीतांजली सिंह के द्वारा पत्रकारिता पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी कर पत्रकार को अपमानित किया गया जिसके विरोध में रीवा के पत्रकारों ने रीवा एसपी को ज्ञापन पत्र सौंप कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
जहा पर आज पत्रकार विजय कुमार तिवारी ने अपने पत्रकार साथियों के साथ रीवा एसपी विवेक सिंह से मुलाकात कर बताया कि कुछ आवश्यक कार्यवश व एक सिपाही से जवा थाने मिलने गए हुए थे परिसर से दूर एक कुसी में बैठकर दूरभाष पर कुछ आवश्यक बात कर रहे थे उसी समय थाना प्रभारी गीतांजली सिंह सोमबंशी ने आकर कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। मेरे द्वारा यह बताया गया कि मैं पत्रकार हूँ इस पर थाना प्रभारी और बौखला गयी तथा पत्रकारिता पर अनाप-शनाप अभद्र टिप्पणियां करने लगी और कहा कि ऐसे पत्रकार प्रतिदिन पैदा होते है दुबारा यहाँ दिखना नही और पत्रकार नाम नही बताना।
सवाल यही की थाना प्रभारी को पत्रकारों से इतनी नफरत क्यो?
उपनिरीक्षक थाना प्रभारी की पत्रकारिता पर ऐसी अभद्र टिप्पणी पत्रकारिता को चुनौती देना है लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चौथा स्तम्भ कहा जाता है वही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा व्यवस्था दी जा चुकी है कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही है उन्हे समाचार संकलन करने एवं अध्ययन करने से कोई रोक नही सकता है फिर भी उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह के दबंगई से लगता है कि अपने आप के अलावा किसी व्यवस्था को कुछ नही समझती है।
जिसका सबसे बड़ा कारण है राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होना है वार्ना थाना प्रभारी के खिलाफ हटाने हेतु चक्काजाम भी किया गया और लगातार उनके कारनामो के खिलाफ खबर प्रकाशित भी हुई, इसके बावजूद भी किसी सक्षम अधिकारी के द्वारा कार्यवाही व स्थानांतरण करने की जुर्रत नही की जा रही है जबकि जवा थाना टीआई थाना है फिर भी एक उपनिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गयी है।
अब देखना यही होगा कि अग्रिम क्या कार्यवाही की जायेगी।
उस दौरान प्रमुख रूप से मनोज सिंह बघेल, विजय तिवारी, अमर मिश्रा, कुशमेंद्र सिंह, कुश द्विवेदी,उमेश सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading