सिंगरौली जिला–चौकी खुटार थाना बैढन। इंद्रपाल साहु। 70 लीटर अवैध हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब एवं एक नग पल्सर मोटरसाइकल कुल कीमति 1,54,000/- रूपये। विध्यनगर, कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी के मार्गदर्शन पर की गई कार्य पुलिस चौकी खुटार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राका उर्फ लाल बाबू साकेत एवं गोलू उर्फ कार्तिक साकेत दोनों निवासी बनौली थाना विन्ध्यनगर के दोनों लोग मिलकर दो नीले रंग की प्लास्टिक की जरीकेन में हाथ भट्टी की बनी महुआ की कच्ची शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अपनी मोटर सायकल नीले सफेद रंग की पल्सर में लेकर कन्वेयर बेल्ट नहर के पास परसौना आने वाले हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर नियमों का पालन करते हुये कार्यवाही की गई जो कन्वेयर वेल्ट नहर के पास परसौना रोड के किनारे 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल पर दो नीले रंग की प्लास्टिक की जरीकेन को रस्सी से बांध कर दोनो तरफ लटकाकर आते दिखाई दिये जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर हिकमत अमली से वाहन रोकवाया जिसमे एक व्यक्ति जो मोटर सायकल के पीछे बैठा था वह कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया और जो मोटर सायकल चला रहा था उसको पकड़कर नाम पता पूछा गया तो वह व्यक्ति अपना नाम राका उर्फ लालबाबू साकेत पिता गौरी साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गर्दा बनौली थाना विध्यनगर जिला सिंगरौली और जो गाडी के पीछे बैठा था उसका नाम गोलू कार्तिक साकेत निवासी ग्राम गर्दा बनौली थाना विध्यनगर का होना बताया जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया कि तुम्हारे द्वारा लिए गए मोटर सायकल पर नीले रंग की प्लास्टिक की जरीकेन में हाथ भट्टी की बनी महुआ की कच्ची शराब काफी मात्रा में लिए हैं। तब संदेही राका उर्फ लालबाबू से दो प्लास्टिक की जेरीकेन से 70 लीटर महुआ शराब एवं एक नग पल्सर मोटर साइकल आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपियो के विरूद्ध अपराध कमाक 0177 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी राका उर्फ लालबाबू को माननीय न्यायालय बैढन के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। राका उर्फ लालबाबू पूर्व में हेरोईन की तस्करी करने वाला मुख्य आरोपी रहा है। जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। रामजी पाण्डेय प्र. आर. राय सिंह, दयाशंकर शर्मा, गजराज सिंह, गणेश मीणा, आर दशरथ मांझी, मनीष पांडे, अभिषेक सिंह, प्रदीप राठौर, राजेश यादव की अहम भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली जिला सरई में अवैध रेत का परिवहन करते ट्रेक्टर टाली लोड रेत सहित जब्त गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध देर रात्रि में इंदौर पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक