इंदौर। इराक प्रशासनिक अधिकारियों का विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने, हर मंगलवार को लगाने वाली जनसुनवाई देखने आए वा जनता की समस्याओं का निराकरण किस प्रकार से पुलिस व प्रशासन करती है। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर द्वारा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से बता कर के बताया की किस प्रकार से जनता की शिकायतों का निराकरण किया जाता हैं साथ ही सी.एम. हेल्पलाईन सहित डायल-100 किस तरह से कार्य करते हैं यह भी बताया.इंदौर में मंगलवार को इराक से प्रशासनिक अधिकारि भारत देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और यहां पर जनता की समस्याओं के समाधान और उनकी सुविधाओं को किस प्रकार से सरकार व प्रशासन कार्य करती है इन सभी से रूबरू होने के लिए इराक विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल, आई.आई.एम. इंदौर में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने आए। पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम अतिथियों को पुलिस आयुक्त नगरीय मकरंद देवस्कर ने बताया कि किस प्रकार से पुलिस प्रशासन कार्य करते हैं। पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा इराक से आए प्रशासनिक अधिकारियों के विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल का इंदौर पुलिस की ओर से स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया, और उन्हें हमारे देश, प्रदेश व शहर में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत किस प्रकार जनता को सर्वोपरि रखते हुए, उनकी सुविधाओं व समस्याओं और उनके हितों का किस प्रकार ध्यान रखा जाता है बताते हुए, उन्हें हमारे प्रदेश में कार्यरत सी.एम. हेल्पलाईन व डायल-100 की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। वहीं पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सी.एम. हेल्पलाईन की कार्यवाही के बारें में भी बताया कि, किसी भी आम नागरिक को शासन की प्रशासनिक कार्यवाही से किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हेल्पलाईन नं. 181 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिस पर संबंधित प्रशासनिक विभाग इस आवेदक से संपर्क कर उसकी समस्या का निराकरण होने तक उस पर कार्य करते है और आवेदक का अवगत भी करवाते है, तथा आवेदक के संतुष्ट होने पर ही शिकायत को बंद किया जाता है। सी.एम. हेल्पलाईन को विभिन्न स्तर पर अधिकारियों द्वारा मॉनिटर भी की जाति है, और जनता के हित में हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भी इन शिकायतों की समय-समय पर मॉनिटरिंग समाधान ऑनलाइन के माध्यम से भी करते है। परिचर्चा के बाद इराक के विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल को अति. पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी और टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी सर्विलांस रूम व डायल-100 रूम का भ्रमण भी कराया गया और उन्हें इसकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। प्रतिनिधि मंडल ने पूरा निरीक्षण कर जाना कि ये सिस्टम किस प्रकार कार्य करता है और सभी ने स्वयं देखकर इसका जायजा भी लिया गया। वही इराक अतिथियों ने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत एक महान देश है, तथा ईराक़ और भारत बहुत पुराने मित्र देश हैं। साथ ही उन्होंने हमारे देश व प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना करते हुए, इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा भी की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भक्तों की आस्था की हुई बडी जीत, तिलस्वा महादेव में अब पहले की तरह चढता रहेगा प्रसाद हरदोली में गौशाला का हो निर्माण वार्ना पुनः किया जाएगा अनिश्चितकालीन अनशन- आशीष पटेल