रीवा। कुशमेंद्र सिंह। गौशाला सहित अन्य मांगों को लेकर समाजसेवी आशीष पटेल कर चुके है पूर्व में कई महीनों अनशन।

ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर नही हुई जांच, और न ही बन पाया गौशाला।

गौशाला बनाने की ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग।

हरदोली/ सिरमौर विधानसभा के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो में किस कदर भ्रष्टाचार हावी है , ये बात किसी से छुपा नही है जिसकी लगातार ग्रामीणों के द्वारा शिकायत, समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से खबर प्रकाशित होती रहती है फिर भी जनपद से लेकर जिला पंचायत में बैठे अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगती है और भ्रष्टाचारी सचिव/रोजगार सहायक /सरपंच मनमानी कर ग्राम पंचायतों की राशि का बंटरवाट करते आ रहे है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत हरदोली में पूर्व सचिव मनोज तिवारी और रोजगार सहायक के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया था ऐसा ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके लाखो के भ्रष्टाचार की जांच एवं गौशाला निर्माण की मांग को लेकर हरदोली के समाजसेवी आशीष पटेल के द्वारा 17 नवंबर 2021 से 07 जनवरी 2022 तक अनशन किया गया था लेकिन उनकी जायज मागे गौशाला का निर्माण और भ्रष्टाचार की जांच पर किसी अधिकारी,सांसद/विधायक ने ध्यान नही दिया जबकि उस दौरान अनशन प्रदर्शन चल रहा था लगातार खबरे भी प्रकशित हो रही थी फिर भी न ही जवा जनपद सीईओ ने ध्यान दिया,न ही जिला सीईओ के द्वारा ध्यान दिया गया जिसका नतीजा यह है की आज तक गौशाला का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।
बताते चले कि जब इसकी जानकारी उस दौरान जिला कलेक्टर रीवा इलैया राजा टी को हुई तो उन्होंने अनशन स्थल पर पहुचकर भ्रष्टाचार की जांच और गौशाला निर्माण कराने के आश्वासन पर अनशन को समाप्त कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से कलेक्टर इलैया राजा टी का ट्रांसफर हो गया और उनका आश्वासन ठंडे बस्ते में चला गया। 
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन 181 में 5 बार पहले शिकायत की गई थी लेकिन सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया गया। इसके बाद पुनः मार्च 2023 में इन्ही मांगो को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई इसी बजह से भ्रष्टाचारियों के हौशले बुलंद है।
       वही समाजसेवी आशीष पटेल ने बताया कि आराजी नंबर 90 और 96 शासकीय जमीन है जिसे जवा तहसीलदार चंद्रमणि सोनी ने सीमांकन कराकर गौशाला के लिए प्रस्तावित किये थे लेकिन ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव और जनपद सीईओ जवा के मिलीभगत से गौशाला निर्माण के कार्य मे अड़ंगा लगाया जाता रहा।
उन्होंने बताया कि गौशाला निर्माण नही होने किसान परेशान है उनकी फसलों को अवारा पशु चट कर जाते है जिसे देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और सिरमौर विधायक दिब्यराज सिंह से गौशाला का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है वार्ना पुनः अनशन करने के लिए बाध्य हो जायेगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading