रीवा/ कुशमेन्द्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आदतन आरोपियों की धरपकड़ विशेष अभियान के अनुक्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख़बिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति बड़ी पुल के पास हाथ में रिवाल्वर लिए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है सूचना पर उपनिरीक्षक सौरभ सोनी व अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा बड़ी पुल के पास छापामार कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक रिवाल्वर एवं एक जिंदा कारतूस एवं 10000 रुपये नगद मिले एवं आरोपी से पूछताछ पर वह अपना नाम हिमाशु अवस्थी पिता सतेंद्र अवस्थी निवासी थाना रायपुर कर्चुलियान हाल निवास कैलाशपुरी कालोनी थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा का होना बताया । प्रकरण में उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 501/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर पेश न्यायालय किया गया। बताया जाता है आरोपी एक अद्यतन अपराधी है जिसके खिलाफ थाना चोरहटा एवं अन्य थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उपनिरीक्षक विजय सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सौरभ सोनी, प्र.आर राजकुमार तिवारी, आरक्षक अर्जुन चौरसिया, रवि पाण्डेय, अश्वनी सिंह, रज्जन कुम्हार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कल्याण जैन ने आजीवन गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए संघर्ष का नेतृत्व किया उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों की आदिवासी मुद्दों, पेसा व वनाधिकारों पर हुई चर्चा ; सकारात्मक कार्यवाही का मिला आश्वासन