शहडोल। विनय शुक्ला। गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गुरूवंदन का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां मांँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। तदपश्चात अध्यनरत छात्रों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में संस्कृत साहित्य के विद्वान व्योवृद्व मुनींद्र प्रसाद द्विवेदी मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहे, वहीं अध्यक्षता प्राचार्य पी के मिश्रा ने की। मंच संचालन लालजी तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि का साल श्रीफल एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।विद्यालय प्राचार्य ने मुख्य अतिथि मुनींद्र प्रसाद द्विवेदी के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए, गुरू के महत्व का बखान किया। मुख्यातिथि ने गुरूपूर्णिमा पर्व और गुरू के महत्व विषय पर प्रभावी एवं प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थीयों में संस्कार, चरित्र निर्माण व माँ भारती के प्रति समर्पण का भाव विकसित होना चाहिए।आलोक निगम एवं डाॅ मनोज श्रीवास्तव (उप प्राचार्य) ने चरित्र निर्माण, गुरू की महत्ता के साथ। शिष्य आरूणी की महान गुरूभक्ति और एकलव्य की गुरू द्रोणाचार्य की गुरूभक्ति के बारे में बताया।अंत में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नगर ईकाई शहड़ोल अध्यक्ष कैलाश जोशी ने गुरू शिष्य पंरपरा के कई मार्मिक भाव प्रस्तुत करते हुए, सभी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अखिलेश्वर पाण्डेय, अख्तर हुसैन, प्रियंका शुक्ला, दिवाकर पाण्डेय, प्रदीप विश्वकर्मा, संजीव साहु, समसुद्दीन, राधे रमण सिंह, अंजली तिवारी, प्रेमलाल सहित कई शिक्षकों की मौजूदगी रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंदिर निर्माण संपन्न: प्राण प्रतिष्ठा के साथ भण्डारे का आयोजन, मंदिर समिति की अपील- अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ग्राम विचारपुर में खुशी का माहौल व्याप्त: फुटबाल एकेडमी फीडर सेन्टर विचारपुर की फुटबाल कोच बनी लक्ष्मी