शहडोल। विनय शुक्ला। मुख्यालय के वार्ड क्र.10 के शंकर टाकीज के समीप मोहल्ले वासियों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब भगवान शिव के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। दी गई जानकारी में बताया गया कि, बीते माह फरवरी से यह मंदिर निर्माण कार्य शुरु किया गया था और मई में यह मंदिर संम्पूर्ण तरीके से बनकर तैयार हुआ।शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि, आज सोमवार को 1 बजे कलश यात्रा एवं जलाधिवास, मंगलवार 11 जुलाई को अन्नाधिवास व प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं भण्डारे का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित होगा। शंकर धाम मंदिर समिति के रंजना सिंह, सुशीला गुप्ता, नीतू सैनी, विवेक गुप्ता, अनिल तिवारी आदि ने समस्त शिव भक्तों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में “लाडली बहना योजना” कार्यक्रम के दौरान यातायात की व्यवस्था. एक्सिलेंस स्कूल में गुरूवंदन कार्यक्रम: मुख्यातिथि एवं संस्कृत साहित्य विद्वान को शाल और श्रीफल देकर किया गया सम्मानित