रीवा। कुशमेन्द्र सिंह।ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और विधायक के द्वारा नही दिया जाता ध्यान।चुनाव के दौरान किये जाते है बड़े बड़े दावे।सिरमौर विधायक को कई बार दिया गया आवेदन-मिलता है सिर्फ आश्वासन। हम बात करने जा रहे रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला के चांद कुरैलीकी जहा पर आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आज तक सड़क का निर्माण कार्य नही कराया गया जिस बजह से यहा के लोगो अनेक सुविधाओं से बंचित होना पड़ रहा है यदि कोई डिलेवरी हो या किसी की तबियत खराब हो जाये तो उसे खाट के सहारे ही रोड तक लाना पड़ता है इतना ही नही गांव तक सड़क नही होने से यहा के बच्चे पढ़ने से बंचित हो रहे है 5वी कक्षा तक संचालित स्कूल भी गांव से दूर बनी हुई है रास्ता नही होने के बजह से बरसात में बच्चे स्कूल तक नही पहुच पाते है जो एक या दो शिक्षक के सहारे स्कूल चल रही है जिसमे एक शिक्षक को बीएलओ की जिम्मेदारी है और दूसरा स्कूल में पढ़ाते है बताया ये भी जाता है कि स्कूल कभी का भार लगती है जिस कारण वहा के बच्चे प्राथमिक शिक्षा से बंचित हो रहे है लेकिन ग्राम पंचायत,शासन प्रशासन एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है ।वही ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा के प्रत्यासी आते है और सड़क निर्माण सहित बड़े बड़े वादे करते है और जीतने के बाद भूल जाते है जिस कारण ये गांव आजादी के 75 वर्ष बाद जनप्रतिनिधियों के बजह से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में स्वास्थ्य समिति द्वारा मलेरिया डेंगू मच्छर से रोकथाम के जानकारी साझा की. आप कार्यकर्ताओं का चुनावी प्रशिक्षण संपन्न.