इंदौर। आम आदमी पार्टी का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, संतोष सभागृह इंदौर में संपन्न हुआ। जिसमे कार्यकर्ताओं को चुनाव समिति गठित करने एवम डोर टू डोर जनसंपर्क कैंपेन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सहप्रभारी और पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा उपस्थित थे। श्री लालपुरा ने बताया की मध्यप्रदेश की जनता बदलाव के लिए उत्सुक हैं तथा आम आदमी पार्टी के रूप में उन्हें ईमानदार विकल्प मिल गया है , हाल ही में ग्वालियर में संपन्न महारैली में प्रदेश भर से बहुत बड़ी संख्या में अपनी ईच्छा से आई आम जनता ने शामिल होकर इसका प्रमाण दे दिया। आम आदमी पार्टी मूलभूत सुविधाओं के अच्छे कार्य के लिए जानी जाती हैं । आम जनता के द्वारा दिए हुए टैक्स की राशि को बेहतर आर्थिक प्रबंधन और भ्रष्ट्राचार रहित अर्थव्यवस्था से बचे हुए पैसों से ही जनता को सुविधाएं दे रहीं । .दिल्ली और पंजाब के बाद मध्य प्रदेश की जनता भी मौका देगी आम आदमी पार्टी । जनता की आशाओं को पूरा करने की बात कही, तथा प्रदेश को भ्रष्ट्राचार मुक्त विकसित प्रदेश बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं कुछ समाजसेवियों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली , व्यवस्था परिवर्तन की इस अहम मुहिम को साथ देने का प्रण किया.कार्यक्रम मेंइंदौर संभाग के सभी जिलों से आए ब्लॉक प्रभारी,ब्लॉक अध्यक्ष एवम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत कोनी कला अंतर्गत ग्राम चांद कुरैली के लोगो को सड़क नही होने से करना पड़ता है परेशानी का सामना। सीधी के बाद इंदौर हुआ शर्मसार आदिवासी युवकों के साथ अगवा कर की गई मारपीट…