इंदौर। मोहम्मद शाहिद/प्रदीप चौधरी.



मामा कब तक होता रहेगा प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार…?

क्यों चरमराई हुई है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था…?

अपराधियों में क्यों नहीं है इंदौर पुलिस का खौफ….?

इंदौर महानगर में बढ़ते जा रहे हैं प्रतिदिन अपराध…?


क्यों अंकुश नहीं है पुलिस का अपराधियों पर क्या प्रदेश में विफल हो रहीं कमिश्नरी ..?

आम जनता के सिवा अपराधियों में नहीं है पुलिस का कोई खौफ..?

चुनाव भी है नजदीक राजनीति है तेज इस पर भी होगी क्या राजनीति, आदिवासियों को मिलेगा इंसाफ..?


मध्य प्रदेश में बढ़ती जा रही दलितों आदिवासियों पर अत्याचार सीधी जिले कि घटना अभी थमी नहीं थी की इंदौर बीजलपुर से एक मामल सामने आया जहां गाड़ी टकराने की बात को लेकर दालित वर्ग के युवकों को जाति सूचक गली देकर मारा गया। तथा युवक के द्वारा विरोध कराने पर उसका अपहरण कर अज्ञातवाश लेजाकर वह भी पिटाई की गई और वीडियो बान कर वायरल किया गया।

जहा एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तथा बीजेपी लागतार आदिवासियों को साधने के लिए हर तरह का प्रयत्न कर रही तथा उनके उज्वल भविष्य के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की जा रही…
वही कुछ असामाजिक तत्व द्वारा आदिवासियों पर लागतार अत्याचारों को बढ़ावा दीया जा रहा है। वहीं राऊ विधान सभा क्षेत्र के बीजलपुर की घटाना बडी दुख दायक सामने आई, किसी पार्टी के नेताओ द्वारा पीड़ितो से मुलाकात नहीं ली गई।


पूरा मामला , ,,, आदिवासी अंतर डावर व उसके भाई शंकर डावर निवासी नालछ जो कि इंदौर में रहकर मजदूरी करते है, उन्हें अपहरण कर नशे में धुत सुमित चौधरी व उसके साथी निवासी के द्वारा बेरहमी से आदिवासी युवक को मारा गया, जिसे गंभीर हालत में एम वाय भर्ती करवा गया ।

मिली जानकारी अनुसार
कल रात को यह दोनों युवक अपने घर ट्रेजर टाउनशिप के वहां से घर जा रहे थे उसी समय उनकी गाड़ी वही के रहवासी के साथ टकरा गई उसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में उन लोगों ने इन दोनों को बंद करके मारपीट की उसके बाद दोनों को जब होश आया तो सुबह चार बजे वहां से कूदकर भाग निकले और लोगों से संपर्क किया जिसके बाद उन लोगों ने एमवायएच में भर्ती करवाया , वही पुलिस अस्पताल जाकर बयान नोट कर कार्यवाही की।


घायल युवक ने बताया की दोनों बाइक चलाकर जा रहे थे कि तभी बाइक बारिश की वजह से फिसल गई और वहां पर मौजूद सुमित चौधरी जो कि गार्ड की नौकरी करता है उससे गाड़ी खड़ी करने के लिए बोला तब वह अपशब्द बोल और दोनों ही तरफ से जब अपशब्द हुए और उसी दौरान सुमित ने डंडे से वार कर दिया और उसके बाद गाड़ी में बैठा कर पीड़ित युवक को गोडाउन में ले गया जहां पर उसके साथ मारपीट की गई तभी पीछे से बड़ा भाई भी आ गया और उसे भी जमकर मारपीट की गई देर रात 4:00 बजे दोनों वहां से भागे और समाजजनों को बताया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमवाई हॉस्पिटल ले जाया गया जय इनका इलाज जारी है। वहीं पूरे मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित युवकों से बात कर एसटीएससी सहित विभिन्न धाराओं में सुमित चौधरी और जयपाल सिंह बघेल और प्रेम सिंह परमार पर कार्रवाई की गई और जो भी अन्य लोग इस घटनाक्रम में शामिल हैं उनके भी तलाश की जा रही।

पूरी घटनाक्रम को लेकर जहां एक ओर आदिवासियों के साथ प्रदेश में दुर्व्यवहार औरा मानवीय व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही उसी को लेकर जयस और भीम सेना से जुड़े नेता स्तर पर आंदोलन की बात करते हुए नजर आ रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading