दो महीने बाद भी पुलिस चिंटू को नहीं खोज पाई

इंदौर (प्रकाश महावर कोली)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को दिन-प्रतिदिन नई सौगातें देने के साथ ही उनकी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की बात कहते तक नहीं रहें हैं, लेकिन वे सीएम हेल्प लाइन में शिकायत होने के बावजूद अपने भांनजो की सुरक्षा एवं लापता भांनजो को खोजने में नाकामयाब ही नजर आ रहे हैं, इन्दौर से गायब हुआ बालक चिंटू बड़गूजर विगत दो माह से अधिक समय से लापता है, उसके परिजन इन्दौर से लेकर जबलपुर, दमोह तक अपने मानसिक रुप से विक्षिप्त बालक को ढूंढने में भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग पा रहा है।
गौरतलब है कि इन्दौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहें, हैं, यहां आए दिन मारपीट, चैन स्कैनिंग, हत्या और धमकी जैसे प्रकरण प्रतिदिन पुलिस थानों में दर्ज हो रहे हैं, वहीं बच्चों के गायब होने के मामले भी आए दिन समाचार पत्रों में सुर्खियों के साथ प्रकाशित हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर की पुलिस आमजनों की मदद करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, मगर सच्चाई इसके विपरीत है।
इन्दौर के नंदलालपुरा चौराहे से एक बालक के गायब होने का मामला भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। दो महीने पहले रानीपुरा क्षेत्र के नन्दलालपुरा चौराहे से लापता हुए युवक चिंटू (निखिल) बड़गूजर जो कि मानसिक रुप से विक्षिप्त है, वह इन्दौर से बिना कुछ कहे कहीं चला गया था, उसे 30 अप्रेल को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया, सूचना मिलते ही उसके परिजन जबलपुर एवं दमोह पहुंचे लेकिन उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने इन्दौर जबलपुर, दमोह के पुलिस थानों के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। चिंटू को पुलिस आज तक ढूंढ नहीं पाई है।
नंदलालपुरा मेन रोड पर रहने वाले सुनील बडगुजर के मुताबिक उसका 20 वर्षीय बेटा निखिल उर्फ चिंटू 29 अप्रैल को रानीपुरा क्षेत्र से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे रिश्तेदार और आसपास सहित अन्य शहरों में तलाशा मगर उसका कहीं पता नहीं चला। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सेंट्रल कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। परिजनों के मुताबिक उसे आखरी बार जबलपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया था। परिजन उसे तलाशते हुए जबलपुर पहुंचे थे जहां वह ट्रेन में चढ़ते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। बेटे के लापता होने से बदहवास पिता सुनील बडगुजर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से गुहार की है कि वह बेटे की तलाश के लिए सेंट्रल कोतवाली पुलिस को दिशा निर्देश दे। बेटे के लापता होने से परिजनों का बुरा हाल हो गया है।
किसी व्यक्ति को चिंटू उर्फ निखिल बड़गूजर मिले या दिखे तो वह 9009126086, 9827575310, 9827652007 एवं 9131915517 पर सूचना देकर उचित इनाम प्राप्त कर सकता है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading