इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड उन सभी का सम्मान करता है जो समाज सेवा से जुड़े रहते हैं इसी सम्मान के तहत आरक्षक ऋषभ दीक्षित का भी सम्मान किया गया। रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल द्वारा आरक्षक ऋषभ दीक्षित का सम्मान किया गया। दरअसल सम्मान की पूरी कहानी यह है की आरक्षक ऋषभ द्वारा ड्यूटी के समय बिजली कर्मी की जान बचाई गई जिसकी प्रशंसा पूरे पुलिस विभाग में हुई इसी पर ध्यान देते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा 1500 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।विगत दिनों पूर्व पुलिस विभाग में स्वास्थ्य शिविर के द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण कराया गया था सभी जवानों को, उसी प्रशिक्षण के तहत आरक्षक ऋषभ द्वारा सीपीआर देकर बिजली विभाग के कर्मचारी की जान बचाई गई। सम्मान समारोह के समय उपस्थित सम्मानीय गण एवं अधिकारी।रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटिल,सूबेदार अरुण सिंह,सूबेदार सीमा गुप्ता. न्यूज नेशनल वर्ल्ड टीम अंकुल प्रताप सिंह, सलमान अंसारी, इल्लियाश अंसारी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा पटहट रोड गड्ढे में हुई तब्दील, लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार। आरोपी पिता गिरफ्तार: 3 वर्षीय बेटी का दांतों से काटा कान, पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल
You must be logged in to post a comment.