मां, बेटी को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल शहडोल किया गया रेफरशहडोल। विनय शुक्ला। संभाग के उमरिया जिले के पाली नगर से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। मामले में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के पिता ने जहां बच्ची का अपने दांतों से कान काट लिया तो वहीं पत्नी को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया है। घायल माँ और बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।बताया गया कि, आरोपी पिता संजय श्रीवास्तव पिता रमेश श्रीवास्तव, उम्र 26 वर्ष, शहडोल के जिले के बुढ़ार का रहने वाला है। वह पाली किसी निजी काम से आया हुआ था। वहां से लौटते वक्त पाली स्टेशन के टिकट कांउटर पर उसका अपनी पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर कोई विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने अपने तीन वर्षीय बेटी का अपने दांतों से कान काट लिया और पत्नी की भी पिटाई की।मामले की जानकरी देते हुए पाली पुलिस ने बताया कि, घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पाली लाया गया था। जहां से उन्हें शहडोल रेफर कर दिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि, मामला स्टेशन परिसर का है। इसलिए आरोपी को जीआरपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड द्वारा आरक्षक ऋषभ दीक्षित का सम्मान किया गया। लगातार बढ़ रही सेंधमारी: जनता पूछ रही- बेखौफ चोरों को पकड़ पाने आखिर क्या है लचारी