रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। संबंधित ठेकेदार पुष्पेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान…?किसी दिन भी हो सकता है बड़ा हादसा…?गड्ढेनुमा सड़क को खुदवाकर गिट्टी डालकर ठेकेदार हुए फरार।पूर्व में गुणवत्ताविहीन बनाई गई थी प्रधानमंत्री सड़क।क्षेत्रीय जनों ने गड्ढेनुमा सड़क का मरम्मत कार्य कराने की मांग। जवा। ये नजारा जवा तहसील अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत जवा पटहट रोड की है जहा पर आप देख सकते है कि ये सड़क पूरी तरह से उखड़ गयी है जगह जगह गड्ढे हो गए है जिसकी खबर को 1 माह पूर्व प्रकाशित किया गया था तब ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह पटेल के द्वारा गड्डो को खुदवाकर सफेद गिट्टी डलवाई गयी इसके बाद अचानक ठेकेदार फरार हो गए। कुछ दिनों बाद डाली गयी आधी गिट्टी फूटकर बालू हो गयी और आधी गिट्टी गड्ढे से बाहर हो गयी। अब रोड में गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे है जिस बजह से आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है लेकिन शासन प्रशासन के संबंधित अधिकारी ध्यान नही दे रहे है यदि इसी तरह से ठेकेदार के द्वारा अनदेखा किया जाता रहेगा तो एक दिन बड़ी घटना घट सकती है।इस ओर कलेक्टर रीवा को ध्यान देने की जरूरत है।वही जब इस संबंध में ठेकेदार पुष्पेंद्र सिंह पटेल से बात की गई तो उनका कहना है कि मैंने गिट्टी डलवा दिया हूँ जब उनसे कहा गया कि अब गड्डो में गिट्टी नही है सिर्फ गड्ढे दिख रहे है तो उन्होंने बहानेबाजी करते हुए कहा कि हमारे कर्मचारियो का एक्सीडेंट हो गया है ।सवाल यह है की इस समय जो आए दिन दुर्घनाएं हो रही ,उसका जिम्मेदार कौन..? ठेकेदार या प्रशासन। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली के समान सभी मूलभूत सुविधाओं के अभूतपूर्व कामों को मध्यप्रदेश में दोहराएंगे-अरविंद केजरीवाल न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड द्वारा आरक्षक ऋषभ दीक्षित का सम्मान किया गया।