मांगे पूर्ण नही होने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन : दिनेश गुप्ता जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष।

कुशमेन्द्र सिंह।

      अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 73 दिन से क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन एवं सांसद/ विधायक के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है आपको बता दे कि इन्ही मांगों को लेकर बीते वर्ष व्यापार मंडल जवा के तत्वाधान में 84 दिन का क्रमिक धरना किया गया था लेकिन आज तक किसी मांग को पूरा नही किया गया। जिसे लेकर पुनः अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके समर्थन में आज व्यापार मंडल जवा के अगुआई में पूरे जवा बाजार को बंद किया गया।
जहा पर व्यापार मंडल जवा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि इन मांगों को लेकर पूर्व में क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन मांगे पूर्ण नही हुई जिसे लेकर आज अधिवक्ता संघ के समर्थन में जवा बाजार को बंद किया गया जिसमें सभी व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिला फिर भी मांगे पूर्ण नही हुई तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विनोद मिश्रा,अमर बहादुर गुप्ता,संरक्षक जटाशंकर द्विवेदी, मोतीलाल सोनी, माणिक लाल सोनी, अरविंद गुप्ता,मिल्लू खान, शतानंद मिश्रा, संतोष उर्फ पप्पू हलवाई अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, सचिव राधेश्याम तिवारी,एडवोकेट एडवोकेट वीके पांडेय, एडवोकेट श्रवण चौरसिया, एडवोकेट बृजेश द्विवेदी, एडवोकेट के के तिवारी, एडवोकेट रमाशंकर द्विवेदी, व्यापारी मोहित गुप्ता, किशनलाल गुप्ता, एडवोकेट अनिल द्विवेदी,एड. रमेश दुबे, एड.राजेन्द्र पांडेय, एड.रवि शंकर मिश्रा एड. मनोज त्रिपाठी एड.कमल मिश्रा, एड.राघुवेंद्र मिश्रा, व्यापारी रामबाबू गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, राकेश मिश्रा,सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading