इंद्रपाल साहू। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की 4 वर्षीय मासूम बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर स्वजन के होश उड़ गए। लोगों ने आरोपी युवक को मारते हुए पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। *सिंगरौली में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को मारते हुए लोगों ने पुलिस के हवाले किया।प्रशासन ने आरोपी के आशियाने पर चलाया बुलडोज़र*https://youtu.be/ASuPKDqLoV4 जिसे मामा माना उसी ने की हैवानियत सारी हदें पार–मिली जानकारी अनुसार ,पीड़ित बच्ची आरोपी को मामा मानती थी। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 पर घटी, जब घर में तीनों बच्चियों को आरोपी के साथ टीवी देखता छोड़ मासूम की मां गांव के पास ही दुकान में सब्जी लेने जाने लगी। अभी वह घर से कुछ ही दूर चली थी कि घर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने वापस पहुंचकर देखा तो सबसे बड़ी 4 वर्ष 8 माह की मासूम रो रही थी। आरोपी युवक ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसने उसका हाथ मरोड़ दिया है जिस कारण वह रोने लगी। परंतु रोते-रोते बच्ची ने मां को बताया कि मामा ने उसके साथ क्या किया। मासूम से घटना के बारे में सुनकर वह भी आवक रह गई। और मां ने आरोपी को मारते हुए चीख-पुकार मचा दिया। इतने में आसपास के लोग भी वहाँ पहुंचे। सूचना मिलते ही मासूम के पिता भी घर पहुच गए। एक मासूम के साथ की गई दरिंदगी से खफा सभी ने आरोपी को पीटते हुए थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी के खिलाफ पाक्सो व अप्राकृतिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया – इस बड़ी घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए निरीक्षक यू पी सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद एसपी यूसुफ कुरैशी के निर्देशन व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शीतला यादव ने आरोपी शिब्बू पनिका पिता रामलखन पनिका उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध धारा 450, 376, 376AB, 376(2)(n), 377 भादवी, 5(m), 5(1).6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित और आरोपी का मेडिकल कराया। बताया जाता है कि अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद मासूम की स्तिथि गंभीर है।प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को किया ध्वस्त- इस मामले को संज्ञान में लेते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर अरुण परमार एवं पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कारवाही की तैयारी की जाने लगी। पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी की निगरानी में तहसीलदार रमेश कोल, निरीक्षक यू पी सिंह, आर आई भूपेंद्र सिंह समेत रेलवे के अधिकारी, नगर निगम व बिजली विभाग का अमला आरोपी का घर गिराने पहुंच गया। और आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेने के महज 8 घंटे के भीतर प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए समाज में नजीर पेश की है।प्रदेश में ऐसे मामलों में है मौत की सजा का प्रावधान-शिवराज सरकार ने बीते समय में दुष्कर्म के ऐसे मामले जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप या गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। ऐसे मामलों में मौत की सजा का प्रावधान है। समाज के लोगों का मानना है कि इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानकर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा आरोपी को मौत की सजा दिलायी जाए।इनका कहना है- आरोपी ने गंभीर अपराध किया है। उसे तत्काल गिरफ्तार लिया गया है। कोशिश कर इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डालकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके-मोहम्मद यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक सिंगरौली Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जावद वन विभाग की बडी कार्यवाही, जंगल से लकड़ियों की चोरी कर ले जाते हुए रंगे हाथो पकड़ा अधिवक्ता संघ जवा के 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन/प्रशासन के खिलाफ जवा के व्यापारियों ने दुकान बंदकर दिए समर्थन।