सोहागपुर पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा किया सवाल, अब पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुरागशहडोल। विनय शुक्ला। मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत एक कर्मचारी के सूने घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, सोहागपुर थाना अंर्तगत एप्पल रेसीडेंसी कालोनी में निवासरत बैंक कर्मी निखिल शर्मा के यहां से चोरों ने घर का ताला तोड़कर कुछ नकद रकम सहित करीब 15 से लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी जेवरात पार किया है।बताया गया है कि, जिस वक्त चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त बैंक कर्मी या अन्य कोई परिजन घर पर नहीं थे। निखिल शनिवार को पाली गए हुए थे और पत्नी मायके में थी। सोमवार को जब पड़ोस मे रहने वाले उनके रिश्तेदारों की नजर घर के दरवाजे पर पड़ी, तो ताला टूटा हुआ दिखा। जिसके बाद उन्होंने बैंक कर्मी को फोन कर सूचना दी और तब वह शहडोल पहुंचे।तब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा घर अस्त-व्यस्त रहा। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और उसके लॉकर में रखे सारे जेवरात नदारद दिखे। उन्होंने ने बताया करीब 25 तोला सोना एवं 400 ग्राम चांदी के जेवर सहित करीब 10 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जो अब नहीं हैं। जिसके बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। हालांकि, थाने में दर्ज शिकायत में महज 6 से 7 लाख का माल चोरी किया जाना बताया गया है।बहरहाल, चोरी की इस बड़ी वारदात ने कहीं न कहीं मुख्यालय स्थित सोहागपुर थाना पुलिस व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। वहीं दूसरी ओर घटना की शिकायत बाद से अब तक पुलिस को इन अज्ञात चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।गौरतलब है कि, आगामी 27 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री का शहडोल आगमन हो रहा है। जिसे लेकर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद बताई जा रही है। लेकिन, इन चोरों ने पुलिस के इस दावे को सिरे से नाकार दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पचहत्तर साल में पहली बार…! ग्रामपंचायत के चेक में हेराफेरी: न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 5 वर्ष की सजा