इंदौर। विनी आहूजा। “अभिमन्यु” अभियान महिलाओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज निर्माण में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा लोगों के बीच पहुंचकर अभिमन्यु अभियान के द्वारा उन्हे किया जा रहा है जागरूक।इंदौर,महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण का माहौल हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान *अभिमन्यु* चलाया जा रहा हैं। जिसमें पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) प्रियंका डूडवे के निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा इस अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिकों विशेषकर पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लियेउन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, m.y. हॉस्पिटल के सामने एवं मधुमिलन चौराहा आदि स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचकर वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर, लोागों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल नि हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया। इस अभियान मे लड़को/पुरूषों ने *मै हूं अभिमन्यु* के तहत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखने का संकल्प लेकर सेल्फी भी खींचीं। पुलिस ने आम नागरिकों को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की जानकारी भी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जो कहा सो किया! कुश्ती चैंपियनशिप, विनेश फोगाट ने लिखा, ‘सुनो द्रौपदी! शस्त्र उठा लो’ कविता.