शहडोल। विनय शुक्ला। गोहपारू पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाकों में टीम ने दबिश दी। इस दौरान ग्राम गोड़ारू, भर्री, चुहरी के चार स्थानों से काफी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। जिसकी कुल कीमत लगभग 5 हजार रुपये से ज्यादा बताई गई है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गोडारू के गोड़ा निवासी आरोपी हनुमंती साहू पति रमजीत साहू, के घर के पीछे बाड़ी से एक प्लास्टिक के बोरी से हण्टर स्ट्रांग प्रीमियर बियर 5 सीसी (650 एमएल), पावर बियर 10000 प्रीमियर स्ट्रांग 5 सीसी (650 एमएल) जप्त की गई है।भर्री में संजय सिंह पिता अमर सिंह, के कब्जे से 18 पाव देशी प्लेन शराब, वहीं आरोपी निर्भय सिंह पिता अमर सिंह, निवासी भरी के कब्जे से तीन किंग फिशर बियर (650 एमएल) एवं जीनियश डीलक्स विस्की 10 पाव के साथ ही चुहिरी निवासी नीलेश जायसवाल पिता लालमन जायसवाल, के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त किया गया है।इस चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पृथक पृथक पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाष दुबे, एएसआई बिपिन बागरी, प्रआर. राजवेन्द्र सिंह, राकेश शुक्ला, अमृतलाल परस्ते, भुनेश्वर सिंह की अहम भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल महिला थाना में दर्ज हुआ मामला: जिला अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बहाने से कमरे में बुलाकर वारदात को दिया था अंजाम अमित शाह की खिलाड़ियों से मुलाक़ात : सौ जूते खाने के बाद सौ प्याज खाने का पल