शहडोल। विनय शुक्ला। कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, यह घटना शुक्रवार की बताई गई है। जिसका किसी अस्पताल कर्मी ने विडियो बना लिया था और वह विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसकी जानकारी लगते ही मामले को प्रमुखता के साथ जिले के जिम्मेदार पत्रकारों ने प्रकाशित किया।जिसके बाद युवती की शिकायत पर जिला अस्पताल में कार्यरत ठेका कंपनी के सुपरवाइजर पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। आज शनिवार की देर शाम जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आज महिला थाना में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अस्पताल के सिक्योरिटी मैनेजर राज यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसने नाबालिग युवती को बहाने से कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है।पुलिस ने बताया, पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 342 भादवि समेत पॉक्सो और एससी, एसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी राज पिता सुभाष यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम शालिग्राम, थाना शाहपुर कमल, जिला बेगूसराय (बिहार) हाल निवासी पांडवनगर, शहडोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनरेगा मजदूरों का हक छीन रही JCB मशीन गिरी कुए में मजदूरों की लगी बद्दुआ गोहपारू पुलिस ने दी दबिश: 4 अलग- अलग स्थानों से अवैध शराब किया जप्त, 4 आरोपियों पर कार्यवाही