पुलिस ने 2 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया मामला, 1 महिला शामिलशहडोल। विनय शुक्ला। जिले के जयसिंहनगर थाना से एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध हुई शिकायत बाद, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दोनों ही आरोपी पीड़िता के दूर के बताए गए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों में से मुख्य आरोपी पीड़िता के मामा का साला है। जबकि महिला आरोपी मुख्य आरोपी की भाभी बताई गई है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।यह है पुरा मामला,,,जयसिंहनगर, नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाले अपने नानी के यहां पीड़िता आई हुई थी। जहां उसके मामा का साला भी मौजूद था। पुलिस से की गई शिकायत में नाबालिग पीड़िता ने बताया है कि, मामा के साले ने उसे अकेला देख, जबरन पकड़ लिया और सुनसान जगह ले गया। जहां उसने दुराचार किया। जब आरोपी उसे जबरन पकड़कर ले जा रहा था, उस समय आरोपी की भाभी सब कुछ देख रही थी, लेकिन उसने बचाव नहीं किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सफाई ठेका सुपरवाइजर पर आरोप: नौकरी देने के नाम पर किया शारीरिक शोषण का प्रयास, विडियो हो रहा वायरल तनु धामा ने आयोजित किया वन डे प्रोफेशनल मेकअप एण्ड़ हेयर सेमिनार