कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल का मामला, सिविल सर्जन ने कहा- होगी कार्रवाईशहडोल। विनय शुक्ला। कुशाभाउ ठाकरे जिला अस्पताल से यौन शोषण किए जाने का एक विडियो वायरल हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि, अस्पताल के सफाई ठेका सुपरवाईजर ने वहां आई एक नाबालिग युवती के साथ एक अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देने की कोशिश की है। बहरहाल, इस वीडियो और लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड नहीं करता है।यह बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिख रहा सफाई ठेका सुपरवाइजर राज यादव नामक व्यक्ति है। जिसने नौकरी देने के नाम पर युवती से यौन शोषण करना चाहा। इसी दौरान अस्पताल के ही किसी कर्मचारी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वॉयरल हो रहा है।यह बताया पीड़िता नेघटना के संदर्भ में पीड़ित किशोरी ने बताया कि, वह अपने रिश्तेदार के साथ यहां आई हुई है। शुक्रवार को राज ने उसे नौकरी देने के नाम पर अपने कक्ष में बुलवाया। शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली, रजिस्टर में कुछ लिखने को कहा। जिसके बाद उसने नौकरी देने का वादा करते शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध जताया तो, पनीर और अन्य पकवान खिलाने की बात कही। इसी बीच उसने किसी तरह राज को धक्का दिया और कमरे से भागकर खुद को बचाया।इनका कहना है,,,मैं उस युवती को नहीं जानता। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की है। वह कक्ष की लाईट खराब होने की जानकारी देने आई थी।राज यादव, सुपरवाइजरसफाई ठेका।वॉयरल वीडियो मिला है। इस कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जायेगी।डॉ. जी एस परिहारसिविल सर्जन, अस्पताल। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुनिया की नंबर एक अंतराष्ट्रीय एस्ट्रोलोजी फेडरेशन ,अमेरिका के बैनर तले अंतराष्ट्रीय एस्ट्रोलोजी सम्मेलन होने जा रहा है, ११ जून २०२३ को मुंबई में. जयसिंहनगर में 16 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म: नानी के यहां आई थी पीड़िता, मामा के साले ने किया यह घिनौना काम