शहडोल। मुख्यालय स्थित कोतवाली पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित स्मैक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन आरोपियों को शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्र अतंर्गत ग्राम कल्याणपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पीछे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने स्मैक के कुछ पुड़िया बरामद की है।पुलिस ने बताया कि, आरोपी सुमन कुशवाहा पिता स्व. सोमनाथ कुशवाहा (25 वर्ष), निवासी कल्याणपुर एवं राहुल सोंधिया पिता जगदीश सोंधिया (22 वर्ष), निवासी पांडवनगर शहडोल के पास से 6 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। 400 मिलीग्राम स्मैक की कीमत 10 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार, एसआई आराधना तिवारी, एएसआई कामता पयासी व रजनीश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, प्रआर. मृगेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, अभिमन्यु वर्मा, दिनेश पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ मिश्रा आदि की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं! जननायक बिरसा मुंडा की 123 वीं जयंती: PSNS यूनिवर्सिटी में दी गई श्रध्दांजलि, गौरव गाथा का हुआ बखान