मुख्य आरोपी अनमोल गुर्जर को फरारी के दौरान संरक्षण और सहयोग देने का आरोप, 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार कर जेल भेजी उज्जैन। पुरानी रंजिश के चलते पिस्टल और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल गुर्जर को फरारी के दौरान सहयोग और संरक्षण देने के आरोप में 19 वर्षीय युवती ग्रेसी उर्फ लविना को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मोहन नगर निवासी मदनलाल तला ने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उनके बेटे शिवम से पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अनमोल गुर्जर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा था। आरोपियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर फरियादी व उनके परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 742/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। प्रकरण में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में विवेचना के दौरान फरार मुख्य आरोपी अनमोल गुर्जर को सहयोग देने के मामले में धारा 249(ख) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रेसी उर्फ लविना (19), निवासी 23/2 बियाबानी, धार रोड, इंदौर को 27 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अनमोल को फरारी के दौरान सहयोग दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, एसआई दिनेश भाट, एएसआई रेणुका मिश्रा सहित आरक्षक जगदीश, आनंद, अभिषेक तथा थाना चिमनगंज मंडी पुलिस और क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीमांकन के नाम पर 2.50 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, सांवेर एसडीएम कार्यालय का बाबू लोकायुक्त के घेरे में इंदौर में नशा तस्करों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, तीन कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार