शहडोल। स्काउट के बच्चों की फीस की राशि में गबन एवं धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय विद्यालय झींकबिजुरी के छात्रों के साथ यह अपराध कारित की गई थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले में आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी कुमार प्रतीक ने 5 हजार रुपये का ईनाम भी उद्घोषित कर रखा था।मंगलवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी अखिलेश द्विवेदी, उम्र 58 वर्ष, निवासी पांडव नगर, शहडोल को हिरासत में लिया जाकर चौकी झींकबिजुरी के सुपुर्द किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में उनि. श्याम सिंह चौकी प्रभारी, अमित दीक्षित प्रभारी साइबर सेल, आर. सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश दिवेदी और हिम्मत मिश्रा की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अखिल समाज सेवा दल के द्वारा बेंगलुरु कर्नाटक में विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण किया गया। गांजा पेड़ सहित आरोपी गिरफ्तार: घर के पीछे बाड़ी में कर रहा था खेती, गोहपारू और कोतवाली पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही