शहडोल। जिले की गोहपारू पुलिस ने गांजा की खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को यह कार्रवाई मुखबिर सूचना पर की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी करन सिंह पिता अशोक सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम सरिहट, थाना गोहपारू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। जप्तसुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा एचसीएम को सुपुर्द कर थाना के मालखाना में रखवाया गया। आरोपी को रिमाण्ड पर शहडोल न्यायालय पेश किया गया। बताया गया कि, आरोपी अपने घर के पीछे ही बाड़ी मे मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके गोहपारू व कोतवाली थाना टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची। जहां टीम ने 16 पेड़ लगे हुए पाया। पेड़ों को उखड़वाकर तौल कराया गया। जिसमें पेंड़ो का वजन करीब 8 किलो 125 ग्राम पाया गया। जिसकी कीमती 40 हजार रुपये आंकी गई है।इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुभाष दुबे, योगेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी कोतवाली, एएसआई बिपिन बागरी, एएसआई भागचन्द्र, एएसआई जयबली सिंह, एएसआई रजनीश तिवारी, प्र.आर. भुनेश्वर सिंह, प्र.आर. मृगेन्द्र सिंह, प्र.आर. महेन्द्र कुशराम, प्र.आर. पुरूषोत्तम सिंह, आर. सतीश सिंह की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्काउट के बच्चों की फीस में डाका: शा. राशि के गबन एवं धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे गेवरा परियोजना विस्तार का विरोध : जन सुनवाई के खिलाफ किसान सभा ने किया प्रदर्शन, कहा : पहले पुराने रोजगार प्रकरणों का करो निराकरण
You must be logged in to post a comment.