विनय शुक्ला।

अधिकारी कर्मचारियों सहित आमजन घंटे भर फंसे रहे….

शहडोल। गुरूवार दोपहर मुख्यालय के नगरपालिका परिषद कार्यालय में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार, शार्ट सर्किट की वजह से दफ्तर के नीचे सीढ़ी के पास लगे मेन स्विच में आग लगी और देखते ही देखते भड़क उठी और परिषद कार्यालय धुंआ-धुंआ हो गया। घटना के चलते कार्यालय एवं आसपास अफर तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में आग बुझाने के लिए क्विक रेस्पॉन्स टीम को सूचना दी गई। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

कार्यालय में मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों सहित आमजन खुद की जान पर आई देख छत पर जा पहुंचे। इस दौरान उक्त कार्यालय में एसडीएम प्रगति वर्मा भी मौजूद थीं, जो निर्वाचन संबंधी बैठक ले रहीं थी। बता दें कि, धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। आगजनी के दौरान वहां मौजूद फायर कर्मी ने फायर सिलेंडर की सहायता से आग बुझाकर न केवल बड़ी दुर्घटना रोकी बल्कि लोगों को सुरक्षित बचाने का काम भी किया। आग बुझने तक सभी उपस्थित लोग वहां फंसे रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading