शहडोल। विनय शुक्ला। संभाग के दो युवा खिलाड़ियों का चयन 66 वीं शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष आयु वर्ग) के लिए किया गया है। जिसका आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कर रही है। प्रतियोगिता 6 से 13 जून तक भोपाल में होगी। जिसका फ्री नेशनल कोचिंग कैंप 1 जून से भोपाल में ही आयोजित होगा। बता दें कि, शहडोल जिले से राहुल लोधी अनूपपुर से अनिकेत साकेत को चयनित किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को कमिश्नर राजीव शर्मा, एडीजी डीसी सागर, पंकज कुमार (सहा. मंडल अभियंता, रेलवे शहडोल), हिदायतुल्लाह खान (जिला जज, डिंडौरी) जिला, सहदेव सिंह मेरावी (जेडी, शिक्षा विभाग), डॉ. उषा सिंह (डीसी), रईस अहमद (सहा. संचालक खेल), सेख खलील कुरैशी (जिला खेल अधिकारी अनूपपुर) सहित वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम कुम्हारी में आयोजित हुआ आयुष मेला, लगाई गई औषधीय पौधों और आरोग्य आहार की प्रदर्शनी राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन: राष्ट्रीय बजरंगदल ने रखी मांग, देश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठाया सवाल