कहा- लव जेहाद के विरूद्ध बने कठोर कानूनशहडोल। विनय शुक्ला। भारत में हिन्दू महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लव जेहाद के विरूद्ध कठोर कानून बनाने के लिए राष्ट्रीय बजरंगदल जिला ईकाई ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए इस ज्ञापन में बीते दिन हुए साक्षी मर्डर कांड का उल्लेख करते हुए आरोपी को स्पीड ट्रायल कोर्ट के माध्यमय से मृत्यु दण्ड की सजा दिए जाने की मांग की गई है।इसके साथ ही साक्षी के परिवार को आर्थिक सहायता 50 लाख रूपये एवं परिवार के एक व्यक्ति को केन्द्र सरकार शासकीय सेवा में नौकरी प्रदान किए जाने की बात भी कही गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि, भारत में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग लव जेहाद का षडयंत्र कर अपनी नापाक मंशा को अंजाम दे रहे हैं। जिसके कारण आये दिन हिन्दू युवतियां व महिलाएं लव जेहाद का शिकार बन रहीं हैं।हिन्दू बहन-बेटियों की आये दिन हत्यायें हो रही हैं। जिस देश की राष्ट्रपति एक महिला है एवं लक्ष्मी व दुर्गा की पूजा होती है। उस देश की राजधानी में सरेआम साक्षी नाम की नाबालिग बालिका की नृशंस हत्या हो गई है। इससे स्पष्ट होता है कि, देश में हिन्दू महिलायें कितनी असुरक्षित हैं। मांग की गई है कि, देश में हिन्दू महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ लव जेहाद मामले में कठोर कानून बनाया जाए। जिससे इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह रहे शामिलइस मौके पर शक्ति सिंह चंदेल (प्रान्त मंत्री), जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार अनुरागी, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, विनोद शर्मा, विकास सचदेव, सुभाष जायसवाल, दीवक साहू, कुलदीप जायसवाल, अपर्णा सिंह, रवि कुशवाहा, मंजू दास एवं नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल के दो खिलाड़ी चयनित: शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा भोपाल में, संभाग के अधिकारियों सहित लोगों ने दी बधाई नगर सेवा अभियान: कमिश्नर ने अमरकंटक से किया शुभारंभ, संभाग के अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी होगी साफ-सफाई