प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के हितार्थ लिया गया यह निर्णय शहडोल। विनय शुक्ला। जिले की एक मात्र शासकीय जिला पुस्तकालय अब रात्रि 8 बजे तक संचालित की जाएगी। जानकारी में बताया गया है कि, उक्त निर्णय कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशानुसार लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के हितार्थ सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक यह वाचनालय संचालित होगा। संचालन के लिए कार्यालय में रात्रि कालीन डियूटी में कार्यरत भृत्य प्रति कार्य दिवस प्रातः 8 से 10 बजे एवं सायं 6 से रात्रि 8 बजे तक वॉचनालय खोलने एंव बंद करने में अपनी सेवाएं देंगे। कार्य दिवसों में प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक पुस्तकालय में कार्यरत स्टाफ पुस्तकालय एवं वॉचनालय का संचालन करेंगे। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिनों में कार्यालय में जिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की डियूटी रहेगी वह अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रियान्वयन संबंधी बैठक: मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को लेकर अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश ग्राम कुम्हारी में आयोजित हुआ आयुष मेला, लगाई गई औषधीय पौधों और आरोग्य आहार की प्रदर्शनी