शहडोल। विनय शुक्ला। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन निवासी एक एएसआई के घर बीते दिन हुए चोरी के मामले में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की इस वारदात को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तत्परता से इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अनुराग उर्फ गोलू सिंह पिता रामरतन सिंह (19 वर्ष), निवासी पुलिस लाइन शहडोल बताया गया है। यह है पूरा मामला… बीते शनिवार रात की जब एएसआई प्रमोद कुमार अहिरवार डियूटी कर घर लौटे, तब उन्हें घर में हुई चोरी का पता लगा। बता दें कि, आरोपी ने पीछे की ओर से घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। इसके लिए उसने पीछे के दरवाजे एवं खिड़की में तोड़फोड़ भी की लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसके बाद उन्होंने छत के ऊपर से अंदर जाकर बाहर गेट में लगे ताले को तोड़ा और घर के भीतर घुसा। घर में घुसकर उसने कमरे में रखे आलमारी से करीब 7 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी एवं एक सोने के टप्स पार कर दिया है। इसके साथ ही घर में लगी एलईडी टीवी एवं अन्य सामानों में तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई थी। रंजिश के चलते की चोरी… पुलिस पूछताछ में चोरी के आरोपी ने बताया कि, उसने रंजिश के चलते एएसआई के घर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। एएसआई के परिवार ने उसके घर की डेहरी तोड़ दी थी, रंजिशन घर को सूना पाकर चोरी किया। आरोपी की निशादेही पर चोरी का माल व नकद रूपये पुलिस ने बरामद कर लिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 टन अवैध कोयला परिवहन करते 3 ट्रक पकड़ाये, 70 लाख आंकी गई है कीमत राजदंड बिना सब सूना